खेल का महत्व पर निबंध व कविता Khelo ka mahatva essay, poem in hindi

Khelo ka mahatva essay in hindi

दोस्तों अक्सर हम विद्यार्थियों के लिए नए-नए विषय पर निबंध लाते रहते हैं आज भी हमारा निबंध विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अक्सर खेलो पर हमारे विद्यालयों में निबंध पूछा जाता है विद्यार्थी यहां पर लिखित निबंध से अच्छी जानकारी पा सकते हैं और खेलों के महत्व को समझकर अपने जीवन को और भी बेहतरीन ढंग से जी सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को

Khelo ka mahatva essay, poem in hindi
Khelo ka mahatva essay, poem in hindi

दोस्तों हमारे जीवन में खेलों का बहुत ही महत्व है प्राचीन काल से ही खेलों का महत्व समझा जाता है खेलो के महत्व को समझते हुए पहले से ही बहुत सारे खेल हमारे भारत देश में खेले जाते हैं जो लोगों के पसंदीदा खेल होते है।

बदलते इस जमाने में सब कुछ बदल रहा है लेकिन आज भी खेलों का महत्व समझकर बहुत सारे लोग खेल खेलते हैं। आज हमारे देश में बहुत से खेल खेले जाते हैं जैसे कि क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, टेनिस, खो-खो, कबड्डी कबड्डी आदि। हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन जो भारत के युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आता है वह खेल है क्रिकेट।

ज्यादातर लोग क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं कभी-कभी तो बच्चे दिन दिन भर क्रिकेट खेलते रहते हैं वास्तव में क्रिकेट सबसे पसंदीदा खेल है लेकिन अलग-अलग खेलों का अलग-अलग महत्व है सब अपनी-अपनी पसंद है लेकिन एक बात इनमें जो सबसे समानता वाली है वह बात है की जीवन में खेलों का महत्व बहुत है हमें इन खेलों से एक नहीं कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनमें मोटापे की समस्या होती है, हृदय और मधुमेह जैसे रोगों की समस्या होती हैं अगर वह खेल खेलते हैं तो मोटापे जैसी कई अन्य समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होती देखी जाती हैं हर कोई कहता है कि एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर किसी को एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो एक्सरसाइज नहीं कर पाते वह कुछ खेल खेलकर एक तरह से अपनी एक्सरसाइज कर सकते हैं और साथ में मनोरंजन भी कर सकते हैं।

खेल खेलने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं साथ में यह चिड़चिड़ेपन को हटाकर हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने का भी एक बहुत ही अच्छा जरिया है। बहुत सारे बच्चे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं किसी पर पढ़ाई का दबाव दिया जाता है तो कुछ बच्चे कई तरह की चिंताओं की वजह से डिप्रेशन में चले जाते हैं वह इन समस्याओं से बच सकते हैं अगर वह खेल खेले तो। यह सब बीमारिया दूर करने में खेलों का बहुत महत्व है जो बच्चे हमेशा मायूस रहते हैं, उदास रहते हैं उनमें स्फूर्ति लाने में भी खेलो का विशेष रूप से महत्व है,मन को एकाग्र करने में भी खेलों का बहुत ही ज्यादा महत्व है।

हम देखें तो अगर मन एकाग्र होता है तो हम कई सारी जगह सफलता प्राप्त कर सकते हैं हम पढ़ाई में अव्वल हो सकते हैं यह सब होता है जब हम पढ़ाई के साथ खेलकूद भी करें। आजकल हम देखें तो बहुत से मां-बाप ऐसे भी होते हैं जो पढ़ाई पर ज्यादा जोर देते हैं लेकिन सच बात तो यह है कि जीवन में खेल और पढ़ाई दोनो का महत्व है यानी जितना महत्व पढ़ाई का है उतना ही महत्व जीवन में खेलों का भी है हर मां बाप और शिक्षक को, बच्चों को या छात्रों को पढ़ाई के साथ में खेलों का महत्व बताना चाहिए जिससे बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सके वास्तव में जीवन में खेलों का बहुत ही महत्व है।

आज हम देखें तो बदलते जमाने में कई तरह के मनोरंजन के साधन हमारे पास हैं जिनमें मोबाइल, TV प्रमुख हैं बहुत से बच्चे दिन दिन भर TV, मोबाइल चलाते रहते हैं जिससे उनकी आंखों पर तो असर होता ही है साथ में दिमाग पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है उनका स्वास्थ्य खराब होता है ऐसे में क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, खो-खो जैसे खेल बच्चों, बूढ़ों, नौजवानों के जीवन में वरदान साबित होते हैं वह इन सबसे मनोरंजन तो करते ही हैं साथ में जीवन में बहुत सारी खुशियां देते हैं उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं, उन्हें तंदुरुस्ती प्रदान करते हैं।

खेल मनोरंजन के साथ में हमारा व्यायाम भी करते हैं वास्तव में जीवन में खेलों का बहुत ही ज्यादा महत्व है हमें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए एक टाइम टेबल बनाना चाहिए जिसमें हमें पढ़ाई भी करना चाहिए और समय पर खेलना भी चाहिए यह बेहद जरूरी है।

खेल का महत्व पर कविता poem on khelo ka mahatva in hindi

जीवन में खेल खेलिए

खेलों का महत्व समझिए

ख़ेलना है जीवन में जरूरी

है ये सबसे बढ़कर जरूरी

 

क्रिकेट हॉकी खेलते जाओ

शरीर को स्वस्थ रखते जाओ

मनोरंजन भी होगा खेलते जाओ

व्यायाम तुम करते जाओ

 

मानसिक शांति मिलेगी

शरीर की फिटनेस भी बनी रहेगी

जीवन में खेल खेलिये

खेलों का महत्व समझिये

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Khelo ka mahatva essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Khelo ka mahatva poem in hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *