गाँधी जयंती पर निबंध व कविता Gandhi jayanti Essay & Poem in Hindi

Gandhi jayanti Essay in Hindi

दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं गांधी जयंती पर लिखित निबंध। अक्सर बच्चों से स्कूल-कॉलेजों में गांधी जयंती पर निबंध पूछा जाता है विद्यार्थियों के लिए हमारे द्वारा लिखित ये निबंध उनको गांधी जयंती के बारे में पूरी जानकारी देगा तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस निबंध को

Gandhi jayanti Essay & Poem in Hindi
Gandhi jayanti Essay & Poem in Hindi

हमारे भारत देश में ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्हें हम याद करते हैं महात्मा गांधी जी भी एक महान नेता, हमारे देश के राष्ट्रपिता थे जिन्होंने देश को आजादी दिलवाने के लिए प्रयत्न किया था इनकी वजह से ही हमारा भारत देश आज आजाद है। महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था हर वर्ष 2 अक्टूबर को हम गांधी जयंती मनाते हैं।

महात्मा गांधी जी जो कि अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले थे उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया था उन्होंने कई अहिंसा आंदोलन किए और देश को आजादी दिलवाई। इसके अलावा भी महात्मा गांधी जी ने अपने उच्च विचारों से समाज में फैली अन्य बुराइयों जैसे कि किसानों की स्थिति, महिला सशक्तिकरण आदि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी जी राष्ट्रपिता कहलाते हैं उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हम सभी को देश के लिए कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

गांधी जयंती के दिन सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों की छुट्टी होती है स्कूल-कॉलेजों में गांधी जयंती प्रमुख रुप से मनाया जाता है और इस महान राष्ट्रपिता को याद किया जाता है इस महान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को सभी लोग श्रद्धांजलि देते हैं और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को हम सभी याद भी करते हैं।

महात्मा गांधी जी ने वास्तव में अपनी अहिंसा के दम पर कई सारे कार्य किए। इन्होंने कई आंदोलन किए जैसे कि असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन। इन आंदोलनों के जरिए महात्मा गांधी जी ने बहुत सारे लोगों का हित किया उन्होंने बिना लड़े अहिंसा के दम पर ही बहुत कुछ करके दिखा दिया था वास्तव में महात्मा गांधी जी हम सभी के लिए एक प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

महात्मा गांधी जी ने इंग्लैंड के विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी वह चाहते तो अच्छा खासा पैसा कमाकर अपने जीवन को अच्छी तरह जी सकते थे लेकिन उन्होंने अपने देश के लिए कुछ करना चाहा, देश में फैली समस्याओं को दूर करना चाहा उनके महान विचार वास्तव में हमें गांधी जयंती के दिन याद करने चाहिए। गांधी जयंती के दिन बहुत सारे स्टूडेंट, शिक्षक गांधीजी के बारे में भाषण व कविताएं भी सुनाते हैं जिससे हर कोई महात्मा गांधी की बातों से, उनके किए गए कार्यों से प्रेरणा लेते हैं।

गांधी जयंती के दिन लोग दिल्ली में स्थित राजघाट पर भी जाते हैं दरहसल राजघाट में महात्मा गांधी जी का समाधि स्थल है सभी लोग, बड़े-बड़े नेता, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सभी महात्मा गांधी जी को नमन करते हैं वास्तव में महात्मा गांधी जी एक महान देश भक्त थे इन्होंने अपने देश को आजाद कराने के लिए काफी परिश्रम किया था। गांधी जयंती के दिन हम सभी को इस महान देशभक्त को याद करना चाहिए और उनको नमन करना चाहिए।

 

गांधी जयंती पर कविता Gandhi jayanti Poem in Hindi

 

अहिंसा के मार्ग पर चलकर सब कुछ बदल दिया

महात्मा गांधी ने देश का भविष्य बदल दिया

आज याद हम करेंगे इस अहिंसावादी को

खुशियों के साथ मनाएंगे इस गांधी जयंती को

 

देश के नौजवानों को मार्गदर्शन दे दिया

अहिंसा से कुछ पाना हम सबको सिखा दिया

महात्मा गांधी ने देश से प्रेम करना सिखा दिया

देश के लिए जीना और मरना सिखा दिया

 

गांधी जयंती पर याद करें उन्हें मिलजुलकर

हम सभी नमन करें उन्हें अहिंसा के मार्ग पर चलकर

अहिंसा के मार्ग पर चलकर सब कुछ बदल दिया

महात्मा गांधी जी ने देश का भविष्य बदल दिया

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Gandhi jayanti Essay in Hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Gandhi jayanti Poem in Hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *