भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर निबंध Bharat ki vaigyanik pragati par nibandh

भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर निबंध

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर निबंध तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस आर्टिकल को

हमारा भारत देश तेजी से विकास करने वाला देश है हमारे भारत देश में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। देश तेजी से बदलावों के साथ नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। भारत ही नहीं आज दुनिया के कई देश विज्ञानिक प्रगति कर रहे हैं।

आज हम देखें तो भारत में विज्ञान की वजह से हमें बहुत कुछ प्राप्त हुआ है जिससे हम अपने जीवन में लाभ प्राप्त कर सकते हैं और कई सुख सुविधाओं के साथ जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आज हम देखें भारत की वैज्ञानिक प्रगति की वजह से हमारे देश में कृषि के क्षेत्र में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं।

भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर निबंध
भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर निबंध

कृषि के क्षेत्र में नई नई वैज्ञानिक प्रगति की वजह से किसानों की उपज अच्छी दिख जा सकती है यह सब वैज्ञानिक प्रगति की वजह से ही है। वैज्ञानिक प्रगति की वजह से ही आज हम पढ़ाई के क्षेत्र में भी आगे बढ़ते जा रहे हैं, लोग कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई करने लगे हैं। कंप्यूटर हमें विज्ञान ने ही दिया है।

वास्तव में कंप्यूटर एक ऐसा सिस्टम है जिसके जरिए हम अपने कार्यों को शीघ्रतापूर्वक आसानी से कर सकते हैं। रोजगार के नए-नए अवसर भी इस विज्ञान की प्रगति ने हमें उपलब्ध कराए हैं। आज कंप्यूटर, इंटरनेट के जरिए लोग कई कार्य कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं इससे बेरोजगारी भी कम हुई है।

पहले जहां लोग एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कबूतरों का इस्तेमाल करते थे लेकिन बदलते इस वैज्ञानिक जमाने में आज हम संचार के कई साधनों का उपयोग करने लगे हैं। मोबाइल फोन, इंटरनेट आदि का उपयोग करके हम जीवन में कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने संबंधियों, रिश्तेदार, दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, उन्हें संदेश भेज सकते हैं।

वास्तव में विज्ञान की प्रगति हम सभी के लिए काफी लाभदायक है। आज हम देखें तो हम किसी दूर के शहर की घटनाओं को इंटरनेट, टीवी, रेडियो के माध्यम से सुन सकते हैं और भी कई तरह का नॉलेज हम इन साधनों के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। वैज्ञानिक प्रगति की वजह से आज हर एक क्षेत्र आगे बढ़ा है, देश तेजी से विकास करता जा रहा है।

देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है, निर्यात बाजार बहुत ही बेहतर रहा है। आज हम देखें तो मेडिकल साइंस ने भी काफी तरक्की की हुई है, मेडिकल साइंस विज्ञान की देन है। मेडिकल साइंस की वजह से हम बड़ी से बड़ी बीमारियों को दूर कर सकते हैं।

पहले एक जमाना था जब कई बड़ी बीमारियां हमें हो जाती थी और वह सही नहीं होती थी, कई गांवों में महामारी जैसी बीमारियां फैल जाती थी लेकिन विज्ञान की प्रगति की वजह से आज मेडिकल साइंस हम सभी के लिए एक वरदान है। आज लोग मेडिकल साइंस के क्षेत्र में अपने भविष्य को भी बना रहे हैं और दूसरों की मदद करके दूसरों का उपचार करके जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

आज हम देखें तो भारत की वैज्ञानिक प्रगति तेजी से हो रही है। पहले लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए घोड़ों, हाथियों, बैल गाड़ियों की मदद लेते थे लेकिन आज इस वैज्ञानिक युग में कई यातायात के साधन हमें मिले हैं जिससे हम बहुत ही जल्द एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

भारत की यह वैज्ञानिक प्रगति वास्तव में बहुत ही जरूरी थी इससे हमें कई लाभ हुए हैं, हमारा समय भी बचा है और हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलजुल कर अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। भारत की वैज्ञानिक प्रगति की वजह से ही आज हमारे देश के सैनिकों के पास कई ऐसे अस्त्र-शस्त्र हैं जिससे हम अपने दुश्मन देश को सबक सिखा सकते हैं, यह सब वैज्ञानिक प्रगति की वजह से ही हुआ है।

वास्तव में हम सभी को विज्ञान का महत्व समझना चाहिए और वैज्ञानिक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ते जाना चाहिए। देश के कई ऐसे वैज्ञानिक भी है जिन्होंने भारत को वैज्ञानिक प्रगति की ओर तेजी से बढ़ाने में काफी मदद की थी, इन वैज्ञानिकों में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम और होमी जहांगीर भाभा आदि हैं।

वास्तव में इन वैज्ञानिकों ने भारत देश को वैज्ञानिक प्रगति करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हमारा भारत देश वैज्ञानिक प्रगति तेजी से करता जा रहा है। हम सभी को देश के विकास में भी अपना पूरा योगदान निभाना चाहिए।

दोस्तों यदि आपको हमारा यह लेख भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर निबंध पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें जिससे हम रोज रोज इसी तरह के बेहतरीन आर्टिकल आपके लिए ला सकें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *