अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध व कविता Women’s day essay, poem in hindi

Women’s day essay in hindi

mahila diwas essay in hindi-हमारा भारत देश एक विशालकाय देश है हमारे भारत देश की संस्कृति,सभ्यता की हर कोई तारीफ करता है लेकिन हमारे भारत देश में भी महिलाओं की स्थिति विचारनीय है। आज हम देखें तो महिलाओं पर कई तरह के अत्याचार किए जाते हैं, उनका सम्मान नहीं किया जाता।

Women's day essay, poem in hindi
Women’s day essay, poem in hindi

नारी जिसको देवी के समान समझा जाता है जिसकी हमें पूजा करनी चाहिए उसी नारी का समाज में पुरुषों के मुकाबले कोई भी महत्वपूर्ण स्थान नहीं रह गया है पुराने जमाने से ही हमारे समाज में नारी को लेकर कई तरह की प्रथाएं हैं यह प्रथाएं नारी की स्थिति को और कमजोर बनाती हैं।

पुराने समय से ही बाल विवाह प्रथा, पर्दा प्रथा, सती प्रथा आदि प्रथाओं के जरिए नारी की स्थिति खराब हुई है या उस पर कई तरह के अत्याचार भी किए जा रहे हैं लेकिन बदलते जमाने में भले ही ये कम हुआ हो लेकिन आज भी समाज में नारी पर कई तरह के अत्याचार देखने को मिलते हैं। आज हम देखें तो नारी भी पुरुषों की तरह हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है वह कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर हमारे समाज और हमारे देश का नाम ऊंचा करती हैं इसीलिए नारी को सम्मान देना बेहद जरूरी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है दरअसल यह महिला दिवस इसलिए मनाया जाता है जिससे हम सभी नारी को सम्मान दें इस दिन सांस्कृतिक, राजनीतिक या व्यापारिक क्षेत्रों में जिन महिलाओं ने ख्याति पाई है उनको सम्मानित किया जाता है जिससे और भी महिलाएं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सके और हम भी नारी को कमजोर न समझकर उसको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष रुप से मनाया जाता है जिससे नारी की स्थिति बिल्कुल भी कमजोर ना रहे और वह भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर जीवन यापन कर सके।

आज हम देखें नारी हर एक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जरिए ही हम नारी को प्रोत्साहन देते हैं यह बहुत जरूरी हैं बहुत से लोग यह भी कह सकते हैं कि सिर्फ 1 दिन नारी के सम्मान में महिला दिवस मनाने से क्या कोई लाभ हो सकता है लेकिन वास्तव में इस दिन को हम महिला दिवस मनाकर लोगो को जागरुक करते हैं, महिलाओं को सम्मानित करते हैं इस तरह से आने वाले समय में हो सकता है महिलाओं की स्थिति और भी अच्छी हो।

महिला दिवस का इतिहास

महिला दिवस सर्वप्रथम अमेरिका की एक पार्टी द्वारा 28 फरवरी 1909 को मनाया गया था दरअसल उस समय महिला दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य ये था कि उस समय दुनिया के अधिकांश देशों में महिलाओं को वोट देने का भी अधिकार नहीं था क्योंकि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा कमजोर समझा जाता था इसी वजह से महिलाओं ने इसके खिलाफ आंदोलन भी छेड़ दिया था और फिर हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की घोषणा की गई इसलिए अब हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

महिला दिवस पर कविता Women’s day poem in hindi

महिला दिवस के दिन खुशियां मनाएंगे

महिलाओं की स्थिति को सुदृढ़ बनाएंगे

समाज की स्थिति को हम सुधारते जाएंगे

हम सब मिलकर खुशियां के गीत गाएंगे

 

नई सोच के साथ बदलाव हम लाएंगे

महिलाओं का सम्मान आज से हम करते जाएंगे

समाज की कुरीतियों को दूर करते जाएंगे

महिलाओं का हम सम्मान करते जाएंगे

 

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरुक करते जाएंगे

अब ना हम उसको कमजोर समझेंगे

महिलाओं की स्थिति को हम सब मजबूत करते जाएंगे

मिलजुल कर हम महिला दिवस मनाएंगे

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Women’s day essay, poem in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल mahila diwas essay in hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *