साक्षी धोनी की जीवनी Sakshi dhoni biography in hindi

Sakshi dhoni biography in hindi

Sakshi dhoni – दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से साक्षी धोनी के जीवन परिचय के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए हम आगे बढ़ते हैं और इस आर्टिकल को पढ़कर साक्षी धोनी के जीवन परिचय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हैं ।

Sakshi dhoni biography in hindi
Sakshi dhoni biography in hindi

Image source – https://m.jagran.com/lite/cricket/apni-baat-

साक्षी धोनी के जन्म स्थान व् परिवार के बारे में – साक्षी धोनी भारतीय टीम के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी है । साक्षी धोनी का जन्म भारत देश के असम राज्य के गुवाहाटी में हुआ था । साक्षी धोनी के पिता का नाम आरके सिंह है । साक्षी धोनी की माता जी का नाम शीला सिंह है । साक्षी धोनी के भाई का नाम अक्षय सिंह है । साक्षी धोनी की बहन का नाम अभिलाषा बिष्ट है । साक्षी धोनी के पति का नाम महेंद्र सिंह धोनी हैं जिनके साथ साक्षी धोनी का विवाह 4 जुलाई 2010 को हुआ था । साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है । साक्षी धोनी के ससुर का नाम पान सिंह है । साक्षी धोनी की सास का नाम देवकी देवी है ।

साक्षी धोनी की शिक्षा के बारे में – साक्षी धोनी की उम्र जब पढ़ने लिखने की हुई तब साक्षी धोनी के पिता आरके सिंह और माता शीला सिंह के द्वारा साक्षी धोनी को स्कूली शिक्षा दिलाने के लिए देहरादून में स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल में भर्ती करा दिया गया था । जहां से साक्षी धोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रारंभ की थी । स्कूली शिक्षा के दौरान वह काफी अच्छी पढ़ाई करती थी । जब साक्षी धोनी ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर ली थी तब वह और भी आगे पढ़ना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने जवाहर विद्या मंदिर जो भी रांची में स्थित है उस विद्यालय में अपना एडमिशन करवा लिया था ।

इसके बाद साक्षी धोनी और भी आगे पढ़ना चाहती थी जिसके लिए साक्षी धोनी ने महाविद्यालय होटल प्रबंधन संस्थान जो कि औरंगाबाद में स्थित है वहां पर अपना एडमिशन करा लिया था और वहीं से होटल प्रबंधन मे उन्होंने डिग्री प्राप्त की है ।

साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते के बारे में – साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी आज पति-पत्नी के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं । साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की पहली मुलाकात जवाहर विद्या मंदिर रांची में हुई थी । जहां पर दोनों शिक्षा प्राप्त कर रहे थे परंतु कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे । जब महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की मुलाकात दूसरी बार हुई तब दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे । इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने शादी करने का फैसला किया था । उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने 4 जुलाई 2010 को शादी कर ली थी ।

आज महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है जिसे दोनों बहुत प्रेम करते हैं । स्कूली शिक्षा के दौरान से ही साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते काफी मजबूत है । जब स्कूली शिक्षा के बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी दोनों अलग हो गए तब दोनों ने यह नहीं सोचा होगा कि आगे आने वाले समय में इनकी पुनः मुलाकात होगी और दोनों शादी करेंगे ।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा गया यह बेहतरीन आर्टिकल साक्षी धोनी का जीवन परिचय Sakshi dhoni biography in hindi यदि आपको पसंद आए तो सबसे पहले आप सब्सक्राइब करें इसके बाद अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों में शेयर करना ना भूले । दोस्तो यदि आपको इस लेख में पढ़ते समय कुछ गलती या कुछ कमी नजर आए तो आप हमें कृपया कर उस गलती या कमी के बारे में हमारी ईमेल आईडी पर हमें अवश्य बताएं जिससे कि हम उस गलती को सुधार कर यह आर्टिकल आपके समक्ष पुनः प्रस्तुत कर सकें धन्यवाद ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *