जानवर और आदमी पर निबंध janwar aur aadmi ka essay in hindi

janwar aur aadmi ka essay in hindi

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं जानवर और आदमी पर मेरे द्वारा लिखित निबंध, आप इसे जरूर पढ़ें और अपनी परीक्षाओं की यहां से अच्छी तैयारी करें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

जानवर और आदमी इस पृथ्वी पर रहने वाले एक ऐसे जीव हैं जो एक दूसरे से काफी अलग भी हैं एवं इनमें कई समानताएं भी हैं। जानवर कई तरह के होते हैं कुछ जानवर शाकाहारी होते हैं जो पेड़ पौधे की टहनियां, पत्तियां आदि खाकर अपनी जीविका चलाते हैं एवं कई ऐसे जानवर भी होते हैं जो मांसाहारी होते हैं, जो अपने भोजन के लिए अन्य जानवर, पशु पक्षियों आदि पर निर्भर रहते हैं। कहते हैं कि जानवर काफी वफादार होते हैं उदाहरण के तौर पर हम कुत्ते को देख सकते हैं कुत्ता एक ऐसा वफादार जानवर होता है जिसको हम जो सिखा दें वह वही करता है।

शायद कुत्ते इसलिए भी वफादार होते हैं क्योंकि उन्हें जो सिखाया जाता है वह वही करते हैं, वह अलग से अपना दिमाग नहीं चलाते क्योंकि ईश्वर ने उन्हें ज्यादा सोचने समझने की क्षमता नहीं दी है क्योंकि वह जानवर है वहीं दूसरी ओर हम देखें आदमी दुनिया का एक ऐसा शक्तिशाली जीव है, एक ऐसा प्राणी है जो पूरी दुनिया पर राज करता है। आज एक आदमी की वजह से ही बड़े बड़े खतरनाक शक्तिशाली जानवरों का विनाश हो चुका है, धीरे-धीरे वह लुप्त तो होते जा रहे हैं।

जो जानवर इंसान के मुताबिक चलता है, इंसान को हानि नहीं पहुंचाता वह इस दुनिया में है और आजादी के साथ अपना जीवन यापन कर रहा है। जानवर और इंसान एक दूसरे से काफी अलग हैं ईश्वर ने इंसान को सोचने समझने की क्षमता दी है। इंसान इतना शक्तिशाली है कि वह जो सोच ले वह पा सकता है। इंसान देश दुनिया में एक बड़ी ख्याति पा सकता है और वह सब कुछ कर सकता है जो वह सोच सकता है।

इंसान की दिमागी शक्ति दुनिया के हर एक प्राणी से तेज होती है। इंसान हमेशा आगे बढ़ता जा रहा है वह हर किसी प्राणी से इस दुनिया में आगे हैं। लोग इंसान की जय जयकार करते हैं। इंसान जानवरों की तरह वफादार ज्यादातर नहीं होते क्योंकि इंसान की सोचने समझने की क्षमता होती है लेकिन जानवर को जो सिखाया जाता है उसके प्रति ज्यादातर वफादार होते हैं। इंसान  में कुछ अच्छे गुण होते हैं तो कुछ बुरे गुण होतेे हैं जैसे कि ईमानदारी, सत्य, विश्वास, सोचने समझने की क्षमता लेकिन इंसान में कुछ अवगुुुन भी होते हैं जैसे कि धोखा देना, दूसरों को बेवजह नुकसान पहुंचाना, असत्य बोलना, किसी से बेईमानी करना।

एक आदमी अपनी सोचने समझने की क्षमता की वजह से काफी आगे बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर अपने सोचने समझने की क्षमता की वजह से एक इंसान काफी कुछ ऐसा भी करता है जो बिल्कुल भी सही नहीं है। जानवर और आदमी काफी समय से एक अच्छे दोस्त भी देखे जाते हैं कई जानवर जैसे कि कुत्ता और एक आदमी का रिश्ता काफी महत्वपूर्ण होता है। अक्सर एक इंसान कुत्ते को पालने का शौक रखता है वह अपने द्वार पर कुत्तों को बांधता है जिससे किसी भी विकट परिस्थिति में कुत्ता भौंकने लगता है जिससे इंसान की भी काफी मदद होती है।

कई ऐसे जानवर जैसे कि हाथी, ऊंट, घोड़ा काफी पुराने समय से ही मनुष्य के अच्छे दोस्त रहे हैं वह मनुष्य को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसके अलावा गाय जो कि एक जानवर है जिसको हम गौ माता भी कहते हैं। एक आदमी और गाय जैसे जानवरो का नाता बहुत ही बढ़िया है आज गांव से लेकर शहर तक ज्यादातर लोग गाय का दूध पीते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है, काफी गुणकारी होता है इस तरह से हम देखें तो एक जानवर और आदमी का संबंध काफी समय पहले से है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आरतीकल  आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसी तरह के बेहतरीन आरतीकल को पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *