मानव तस्करी पर निबंध व अनमोल वचन Human trafficking essay, quotes in hindi

Essay on manav taskari in hindi

दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं मानव तस्करी पर लिखित हमारे द्वारा निबंध तो चलिए पढ़ते हैं इस निबंध को

इस दुनिया में बहुत कुछ बदल रहा है आज हम देखें तो हमारे इस देश दुनिया में कई तरह के अपराध जैसे कि हत्यारों का अवैध व्यापार, नशीली चीजों का अवैध व्यापार आदि तेजी से फैलता जा रहा है इसी के साथ में मानव तस्करी का अवैध व्यापार भी हमारे भारत देश में बहुत ही तेजी से फैलता जा रहा है। मानव तस्करी से आशय मानव यानी लड़के, लड़कियों की तस्करी करना है उनका अपहरण करके जबरदस्ती या उन्हें लालच देकर उनसे अपना कोई काम करवाना ही मानव तस्करी होता है।

Human trafficking essay, quotes in hindi
Human trafficking essay, quotes in hindi

मानव तस्करी की वजह से आज हमारे देश में कई तरह की समस्याएं हैं देश में लड़कियां, औरतें सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि आजकल मानव ही मानव का व्यापार करने लगा है। आज हम देखें तो देश में गरीबी, बेरोजगारी हैं इन समस्याओं का फायदा मानव तस्करी करने वाले लोग बहुत उठाते हैं वह गरीब, अनपढ़ लोगों को कई तरह के लालच देकर उनकी तस्करी करते हैं और उनसे अपना काम निकलवाते हैं। कई जगह महिलाओं, लड़कियों की तस्करी करके उन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है और उनसे जिस्मफरोशी का धंधा भी जबरन करवाया जाता है।

कई जगह पर लड़कियों, महिलाओं को बेचकर उनकी जबरदस्ती शादी करवाई जाती हैं क्योंकि आज हम देखें तो हमारे देश में लड़का और लड़कियों के लिंगानुपात में भारी अंतर है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम है जिस वजह से शादी के लिए भी लड़कियों की तस्करी की जाती है कई बार लड़के, लड़कियों की तस्करी इसलिए भी की जाती है क्योंकि लोग उनसे अपना घर का काम उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर करना चाहते हैं और उनसे अपना काम करवाना चाहते हैं।

मानव तस्करी की वजह से हमारी इस देश दुनिया में लड़कियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है वह घर से निकलना भी अपने लिए खतरनाक समझती हैं सरकार ने भी कई तरह के कानून बनाए हैं जिससे मानव तस्करी को रोका जा सके लेकिन इस तरह के व्यापार को करने वाले लोग किसी तरह से अपने आपको बचा ही लेते हैं और उनका गोरखधंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई सालों का रिकॉर्ड देखें तो मानव तस्करी की समस्या कम नहीं बढ़ती ही बढ़ती जा रही है जिस वजह से हमारे देश की यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है मानव तस्करी से प्रभावित होकर कई लड़के, लड़कियों का मानसिक संतुलन खराब हो जाता है।

कई लड़के, लड़कियों की पूरी तरह से जिंदगी बर्बाद हो जाती हैं वह अपने आपको कोसते हैं कि हम इस दुनिया में क्यों आए, उनकी जिंदगी मौत से भी बदतर हो जाती है। कई लड़के, लड़कियां इस मानव तस्करी की वजह से गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं कईयों पर तरह-तरह के अत्याचार किए जाते हैं, उन्हें प्रताड़नाएं दी जाती हैं, उनसे जबरन काम करवाए जाते हैं।

समय से अधिक उनसे घर के काम भी करवाए जाते हैं यह मानव तस्करी तेजी से बढ़ रही है। आज हम देखें तो कुछ लोग कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते और शादी के लिए कुछ लोगों को जब लड़की नहीं मिलती तो वह लड़की खरीदने से भी नहीं चूकते। हमें इस तरह की समस्याओं को हल करने के लिए चाहिए कि हम अपने आपको पूरी तरह से बदले, कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों से बचें और अपने देश को बचाएं और मानव तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस की मदद करें। वास्तव में मानव तस्करी हमारे देश की एक गंभीर समस्या है इसको हल करने में हमें हर तरह से सरकार का सहयोग करना चाहिए।

मानव तस्करी पर विचार Human trafficking quotes in hindi

  1. जब तक हम हमारे अंदर के इंसान को बदलने की कोशिश नहीं करेंगे तब तक मानव तस्करी होती रहेगी
  2. हमें चाहिए कि हम कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों से बचें जिससे मानव तस्करी में कमी आएगी
  3. मानव तस्करी देश की ऐसी समस्या है जो तेजी से लगातार बढ़ती ही जा रही है
  4. मानव तस्करी की समस्या ज्यादातर उन लोगों की वजह से होती है जो औरत को एक खिलौना समझते हैं और जिस्मफरोशी करवाने से भी नहीं चूकते
  5. मानव तस्करी हमारे भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की एक सबसे बड़ी समस्या है
  6. एशिया की अगर बात करें तो हमारा भारत देश मानव तस्करी में बहुत आगे है
  7. मानव तस्करी को रोकने के लिए सरकार को कड़े नियम बनाने की बेहद जरूरत है
  8. कुछ लोग सिर्फ अपने और अपने परिवार वालों को बचाना चाहते हैं वह दूसरों के बारे में नहीं सोचते इसलिए भी मानव तस्करी जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

दोस्तों मेंरे द्वारा लिखा ये आर्टिकल Human trafficking essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *