सत्य की हमेशा जीत होती है निबंध Essay on truth always wins in hindi

Satya ki jeet essay in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके साथ सत्य की हमेशा जीत होती है पर निबंध प्रस्तुत करने वाले हैं आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस निबंध को।

Essay on truth always wins in hindi
Essay on truth always wins in hindi

सत्य की हमेशा जीत होती है हम अगर सत्य के मार्ग पर चलते हैं, सत्य और ईमानदारी से कोई कार्य करते हैं तो वास्तव में हमारी जीत होना निश्चित हो जाता है सत्य के मार्ग पर चलने से रास्ते में कुछ परेशानियां आपको मिलेगी आखिर में आपकी जीत होना निश्चित हैं। देश दुनिया में कई लोग ऐसा मानते हैं की जो असत्य के मार्ग पर चलता है वह जल्दी सफल हो सकता है लेकिन भले ही आपको असत्य के मार्ग पर चलने से कुछ समय तक सफलता मिले लेकिन एक दिन आप जरूर पछताएंगे क्योंकि असत्य ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता.

अगर आप सत्य के मार्ग पर चलते हैं भले ही आप को थोड़ा सा ज्यादा समय लगे लेकिन वास्तव में एक बड़ी कामयाबी आपको सत्य के मार्ग पर चलने से ही मिलती है। सत्य ईश्वर है सत्य हमेशा जीतता है। अगर आप सत्य के मार्ग पर चलते हैं तो आपको सोच विचार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आपका सफल होना निश्चित है जो सत्य के मार्ग पर चलता है ईश्वर भी उसकी मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए तभी हम जीवन में हर एक क्षेत्र में जीत सकते हैं। कभी कभी ऐसे मौके आते हैं की एक इंसान को सत्य बोलने में तकलीफ होती है और वह झूठ बोलता है लेकिन झूठ बोलने से आने वाले भविष्य में उसे पछताना जरूर पड़ता है और जो हर परिस्थिति में सत्य बोलता है सत्य के मार्ग पर चलता है वह हमेशा जीवन में एक बड़ी कामयाबी हासिल करता है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जो कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चले जिन्हें आज दुनिया जानती है उनको सम्मान देती है क्योंकि वह हमेशा सत्य के मार्ग पर चले वो कभी भी अपने मार्ग से नहीं भटके और आज उन्होंने दुनिया में एक बड़ी कामयाबी पाई है।

आज बच्चा बच्चा उनके किए गए कार्य की वजह से उनका ऋणी है उन्होंने सत्य के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। जो हमेशा सत्य के मार्ग पर चलता है दुश्मन भी उससे डरने लगते हैं और भाग जाते हैं सत्य की हमेशा जीत होती है। हम सभी को जीवन में सत्य बोलना चाहिए, सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए, परिस्थितियों में भी अपने कदमों को पीछे नहीं करना चाहिए क्योंकि हम सभी को समझना चाहिए कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

बहुत से लोग अपने किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए झूठ का सहारा भी लेते हैं लेकिन झूठ ज्यादा दिन नहीं छुप सकता। आप किसी खेल में, किसी प्रतियोगिता में झूठ का सहारा लेकर जीत सकते हैं लेकिन कभी ना कभी आपको जीवन में उस झूठ की वजह से पछताना जरूर पड़ता है इसलिए हमेशा सत्य के मार्ग पर चलिए।

झूठ के मार्ग पर चलकर, असत्य के मार्ग पर चलकर आप जीत कर भी हारे हुए अपने आपको महसूस करोगे। आप की जीत ज्यादा समय तक कि नहीं होगी क्योंकि सत्य की ही जीत होती है। हर एक विद्यार्थी को, हर एक खिलाड़ी को, हर एक इंसान को सत्य का महत्व समझना चाहिए और सत्य की जीत हमेशा होती है इस बात को समझ कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

दोस्तों हमारी इस नई पोस्ट Essay on truth always wins in hindi को अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *