रमजान पर निबंध essay on ramzan in hindi

essay on ramzan in hindi

दोस्तों आज हम रमजान पर निबंध पढ़ेंगे तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे द्वारा लिखित रमजान पर निबंध को

प्रस्तावना

इस्लाम धर्म के लोगों के लिए रमजान काफी महत्वपूर्ण होता है। दरहसल रमजान मुसलमानों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण महीना होता है जिसमें इस्लाम धर्म के लोग रोजा रखते हैं और कई नियमों का पालन करते हैं। रमजान का आयोजन हर साल किया जाता है।

रमजान का महत्व

मुसलमानों के लिए रमजान का काफी ज्यादा महत्व है। रमजान काफी ज्यादा महत्वपूर्ण महीना माना जाता है ऐसा माना जाता है कि इस महीने में खुदा ने कुरान के बारे में बताया था इसलिए इस महीने में कुरान सुनना भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है इसलिए इस्लाम धर्म के लोग इस माह में कुरान जरूर सुनते हैं।

रमजान का यह महीना इस्लाम धर्म के लोगों में सहनशीलता को काफी मजबूत करता है इसके अलावा इस अवसर पर इस्लाम धर्म के सभी लोग अपने जीवन की कई बुराइयों आदि को छोड़कर अच्छे कार्यों को करते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं। यहां तक कि वह किसी के लिए बुरे शब्दों का भी प्रयोग नहीं करते।

रमजान की विशेषताएं

रमजान के इस महीने में कई ऐसी खास बातें हैं जो काफी महत्वपूर्ण है इस रमजान के महीने में सभी लोग अपने ईश्वर पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं और उनसे अपनी अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की मांग करते हैं।

कहते हैं कि रमजान का महीना महत्वपूर्ण इसलिए भी होता है क्योंकि इस महीने में इबादत की जाती है कई लोग इस महीना में नमाज को काफी महत्व देते हैं और दिनभर नमाज भी पढ़ते हैं।

रमजान का त्यौहार

इस महीने के आखिरी दिनों में यह रमजान काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है, इस दिन लोग नए-नए वस्त्र पहनते हैं। पुरुष, महिलाएं एवं लड़कियां सभी काफी सज धज के रहते हैं और अपने घरों की भी विशेष रूप से सजावट करते हैं। लोग इन दिनों मिठाईयां खाते हैं इन दिनों लोग दावत देते हैं और अपने करीबी जनों के साथ मिलजुलकर भोजन करते हैं। वास्तव में रमजान काफी महत्वपूर्ण है।

इस महीने में एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बताया जाता है जिससे रिश्ते भी मजबूत होते हैं और खुशी का माहौल चारों ओर देखने को मिलता है।

उपसंहार

रमजान एक ऐसा महीना है जो इस्लाम धर्म के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। रमजान के दिनो को मुसलमान अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मिलजुलकर काफी बेहतरीन ढंग से मनाते हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *