डॉ जाकिर हुसैन की जीवनी व् निबंध Dr zakir hussain biography, essay in hindi

Dr zakir hussain biography in hindi

दोस्तों कैसे हैं आप सभी, आज हम आपके लिए लाए हैं डॉक्टर जाकिर हुसैन पर हमारे द्वारा लिखित यह जीवनी आप इसे जरूर पढ़ें ।

Dr zakir hussain biography, essay in hindi
Dr zakir hussain biography, essay in hindi

डॉ जाकिर हुसैन जो कि हमारे भारत देश के राष्ट्रपति थे वह बहुत ही सुलझे हुए इंसान थे, वह हमारे भारत देश के तीसरे राष्ट्रपति बने वास्तव में उनका जीवन काफी प्रेरणादायक भी है। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझकर शिक्षा की ओर प्रगति की और कई बड़े मुकाम को हासिल किया चलिए इनके जीवन के बारे में शुरू से जानते हैं।

डॉ जाकिर हुसैन का जन्म 8 फरवरी सन 1897 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ इनके पिता का नाम फिदा हुसैन खान एवं माता का नाम नाज़नीन बेगम था जब डॉक्टर हुसैन छोटे थे तभी इनकी माता का देहांत हो गया था कुछ ही समय बाद उनके पिता का भी देहांत हो गया जिस वजह से इनको थोड़ी बहुत बचपन में परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी।

उन्होंने शुरू से ही पढ़ाई के महत्व को समझकर पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दिया और जीवन में आगे बढ़ते चले गए। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई इटावा के इस्लामिया हाई स्कूल से की इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई भी की। उन्होंने आगे कानून की पढ़ाई की उन्होंने m.a. की डिग्री भी प्राप्त की और उसके बाद पीएचडी की पढ़ाई भी की और पीएचडी करके डॉक्टरेट की उपाधि उन्होंने प्राप्त की।

राजनीतिक जीवन

डॉ जाकिर हुसैन जी संसद के सदस्य भी बने और बिहार राज्य के गवर्नर भी उन्हें नियुक्त किया गया। डॉ जाकिर हुसैन सन 1962 में उप राष्ट्रपति भी बने। वह अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ते चले गए वे सन 1967 को भारत के राष्ट्रपति भी बने इनका जीवन प्रेरणादाई रहा

वास्तव में डॉ जाकिर हुसैन एक महान इंसान थे जिनके जीवन से हमें काफी प्रेरणा मिलती है, कई समस्याओं के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जीवन में ये आगे बढ़ते चले गए इनके किए गए कार्यों की वजह से इन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण एवं भारत रत्न से भी सम्मानित किया है।

सन 1969 को ये महान इंसान हम सभी को छोड़ कर चले गए। इनकी मृत्यु इनके ऑफिस में ही हो गई थी। डॉ जाकिर हुसैन वास्तव में हमें हमेशा याद रहेंगे।

ये लेख Dr zakir hussain biography, essay in hindi आपको कितना पसंद आया.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *