विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध, कविता, सुविचार World Environment Day essay, poem, quotes in Hindi

World Environment Day essay in Hindi

दोस्तों आज हम बेहद खास विषय पर यहां पर निबंध प्रस्तुत करने वाले हैं आज का हमारा निबंध विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध आप सभी को काफी जागरूक करेगा यह सबसे महत्वपूर्ण निबंध इसलिए भी हम कह सकते हैं क्योंकि पर्यावरण हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस निबंध को

World Environment Day essay in Hindi
World Environment Day essay in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है यह हर साल 5 जून को मनाया जाता है यह हर साल अलग-अलग थीम को लेकर मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में की गई थी इस पूरी दुनिया में लगभग 100 देशों में यह विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि पर्यावरण हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है लोग इस पर्यावरण की ओर ध्यान दें,उसको प्रदूषित ना करें और आने वाले अपने भविष्य को बचाएं

पर्यावरण दिवस कैसे मनाया जाता है

पर्यावरण दिवस कई तरह से मनाया जाता है इस पर्यावरण दिवस को हर साल एक विषय को लेकर मनाया जाता है। 5 जून को स्कूल और कॉलेजों में पर्यावरण के प्रति छात्रों को जागरुक किया जाता है उनसे निबंध, लेखन,कविता लेखन,पर्यावरण के विषय पर कई जानकारियां लिखवाई जाती हैं जिससे वो इस ओर आकर्षित होते हैं इसके अलावा पर्यावरण दिवस पर पेड़ पौधे भी लगाए जाते हैं क्योंकि पेड़ पौधे पर्यावरण का एक हिस्सा होते हैं।

छात्र,अध्यापक इस पर्यावरण के विषय पर कई तरह के भाषण भी देते हैं इस दिन पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए Tv चैनल, न्यूज़ में, समाचारों में पर्यावरण के बारे में बताया जाता है कि हम किस तरह से अपने पर्यावरण को स्वच्छ रख सकें कहीं-कहीं पर विशेष कार्यक्रम रखे जाते हैं इस तरह से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है

पर्यावरण दिवस 2018 का विषय

हर साल पर्यावरण दिवस एक नए विषय के साथ मनाया जाता है इस 2018 का पर्यावरण का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना था दरअसल आज हम देखें तो लोग प्लास्टिक का कुछ ज्यादा ही उपयोग करने लगे हैं। जब भी दुकानदार कोई सामान देता है तो वह प्लास्टिक की बनी हुई पॉलिथीन में देता है जो यहां वहां उड़ जाती हैं कई तरह के जानवर उनका उपभोग करते हैं और उनको बहुत नुकसान होता है.

इसके अलावा यह पॉलिथीन पानी में जाकर जलीय जीव जीवों को नुकसान पहुंचाती है, यह आसानी से नष्ट नहीं होती इससे कई तरह के नुकसान होते हैं इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है इसलिए वास्तव में हमें प्लास्टिक का जितना हो सके कम उपयोग करना चाहिए और अगर हम किसी दुकान से सामान लेने जाएं तो अपने बैग में सामान रख कर लाए ना कि प्लास्टिक से बनी हुई थैलियों में क्योंकि प्लास्टिक हम सभी के लिए बहुत ही हानिकारक है यह हमारे पर्यावरण के लिए भी बहुत हानिकारक है

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के कुछ कारण

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के कुछ कारण यह है बदलते जमाने के साथ देश बदल रहा है लोगो की जीवन शैली बदल रही है इसी वजह से हमारी इस प्यारी सी दुनिया में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं आज हम देखें तो जीव जंतु की प्रजातियां लगातार नष्ट होती जा रही है क्योंकि पेड़ पौधे कम बचे हैं

मनुष्य ने पेड़ पौधों की कटाई की है और जीव जंतु के अनुकूल वातावरण भी नहीं होता जिस वजह से निरंतर प्रकृति की इन जीवो की प्रजाति लुप्त होती जा रही है इसके अलावा मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पेड़ पौधे भी काटता है लेकिन वह अपने आगे के भविष्य के बारे में नहीं सोचता।

पर्यावरण दिवस मनाने के और भी कुछ कारण यह भी है कि आज लोग जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो मोटरबाइक या फिर अपनी कार लेकर निकलते हैं पहले के जमाने में तो लोग साइकिल का ज्यादा उपयोग करते थे लेकिन बदलते जमाने में लोग घर से बाहर मोटरसाइकिल के बगैर नहीं निकलते जिस वजह से लगातार धूम्र प्रदूषण हो रहा है। हर साल हमारे देश में कई सारे लोग वायु प्रदूषण की वजह से अपनी जान खो देते हैं।

हमारे देश में कुछ शहर ऐसे भी हैं जिनकी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में गिनती है हम विकास के नाम पर प्रदूषण फैला रहे हैं। पहले जहां हम नलों के द्वारा पानी भरते थे वही आज मोटर होने के कारण पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है जिस वजह से पानी को हम व्यर्थ बहाते हैं और प्रदूषण भी होता है और साथ में जल का अपव्यय भी होता है इस तरह के कई और भी कारण हैं जिनके प्रति हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है इसी वजह से यह विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की गई।

आज भी हमारे देश में प्रदूषण की समस्या है क्योंकि यह समस्या तब तक खत्म नहीं होगी जब एक इंसान खुद दिल से डिसीजन नहीं लेगा और अपने आसपास के वातावरण को साफ स्वच्छ नहीं रखेगा। लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के लिए भी पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यही है पर्यावरण दिवस के दिन हर साल एक नई थीम के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण दिवस मनाने का महत्व

पर्यावरण दिवस मनाने का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हमारा पर्यावरण हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। पर्यावरण दिवस के दिन एक नए विषय के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिस वजह से लोग जागरुक होते हैं और अपने वातावरण को, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरुक होते हैं। इस दिन लोग पेड़ पौधे भी लगाते हैं क्योंकि वह इस पर्यावरण दिवस के दिन यह सभी को समझाते हैं और इस ओर जागरूक करते है कि पेड़ पौधे ही हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं यह ऑक्सीजन प्रदान करते हैं. 

इसके अलावा लोग समझ पाते हैं की अगर हम अपने वातावरण को प्रदूषित रखें या गंदगी फैलाएं तो इससे हमें ही नुकसान है जिससे लोग अपने चारों ओर गंदगी नहीं फैलाते और इस बात को पर्यावरण दिवस के दिन समझ पाते हैं कि वाहनों का ज्यादा उपयोग करने से वायु प्रदूषण होता है जिससे हम सभी को कई बीमारियों का खतरा होता है इस तरह से वह इन बातों को समझकर अपने जीवन को बचा पाते हैं।

लोग इस पर्यावरण दिवस की वजह से समझ पाते हैं कि पॉलिथीन हमारे लिए, जानवरों के लिए बहुत ही हानिकारक है यह आसानी से नष्ट नहीं होती इसलिए लोग पॉलीथिन या प्लास्टिक के बैग का उपयोग कम करते है या नही करते और अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं। लोग इस दिवस के जरिए समझ पाते हैं और अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए हरसंभव प्रयत्न करते हैं वास्तव में इस पर्यावरण दिवस का बहुत ही ज्यादा महत्व है

Environment day poem in hindi

आ गया है पर्यावरण दिवस
यह है खुशियों का दिवस
हम सबका जागरुक होने का दिवस
यह है विश्व पर्यावरण दिवस

जीवन को सही ढंग से जीना सीखेंगे
पर्यावरण को प्रदूषित ना करेंगे
पेड़ पौधे हम लगाएंगे
जल वायु प्रदूषित ना हम करेंगे

बीमारी से दूर अब तो हम रहेंगे
अब तो हम जागरुक रहेंगे
आ गया है पर्यावरण दिवस
यह है खुशियों का दिवस

Environment day quotes in hindi

अगर हमें वास्तव में पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार लाना है तो केवल एक ही उपाय है सबको शामिल करना                                                           रिचर्ड रोजर्स

 

मैं सोचता हूं कि पर्यावरण को राष्ट्रीय सुरक्षा की श्रेणी में रखना चाहिए क्योंकि अपने संसाधनों की रक्षा करना सीमा की सुरक्षा के समान ही जरूरी है  रॉबर्ट रेडफोर्ट

 

पृथ्वी सभी मनुष्यों की जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है लालच पूरा करने के लिए नहीं                                                        महात्मा गांधी

 

जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है और इसे पूरी तरह से हल करने की आवश्यकता है                                                                                       बिल गेट्स

 

पर्यावरण प्रदूषण एक लाइलाज बीमारी है इसे केवल रोका जा सकता है                                                                                                                        बेरी कौमनर

 

अगर हम पर्यावरण को नष्ट करते हैं तो हमारा कोई समाज नहीं होगा                                                                                                                         मार्गरेट मीड

 

प्रयास करें कि जब आप आए थे उसकी तुलना में हमारी पृथ्वी को एक बेहतर स्थान के रूप में छोड़कर जाएं                                                              सिडनी शेल्डन

 

हवा और पानी, जंगल और जानवर को बचाने वाली योजनाएं दरअसल इंसान को ही बचाने वाली योजनाएं हैं                                                               स्टीवर्ट उडेल

 

भविष्य या तो हरा होगा या तो होगा ही नहीं                                                                                                                                                                  बॉब ब्राउन

 

मानव जाति ने शायद पहले के कुल मानव इतिहास की तुलना में 20वीं सदी में पृथ्वी को अधिक नुकसान पहुंचाया है                                      जेक्स यवेस कोस्त्यो

 

पक्षी पर्यावरण के संकेतक हैं यदि वह खतरे में हैं तो हम जानते हैं कि हम भी जल्दी ही खतरे में होंगे                                                                रोजर टोरी पीटरसन

 

हो सकता है कि आप मतदाताओं को बेवकूफ बनाले लेकिन आप अपने वातावरण को बेवकूफ नहीं बना सकते                                                        डोनेला मेडोज

 

एक देश जो अपनी मिट्टी को नष्ट कर देता है वह वास्तव में खुद को नष्ट कर देता है                                                                                     फ्रैंकलिन दी रूजवेल्ट

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल World Environment Day essay in Hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल World Environment Day essay, poem, quotes in Hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *