प्राकृतिक संसाधन पर निबंध Prakritik sansadhan essay in hindi

Essay on natural resources in hindi

दोस्तों कैसे आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं प्राकृतिक संसाधन पर हमारे द्वारा लिखित निबंध। हमारे आज का ये निबंध आप अपने स्कूलों की परीक्षाओं में निबंध लिखने के लिए यहां से जानकारी ले सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज की इस निबंध को

Prakritik sansadhan essay in hindi
Prakritik sansadhan essay in hindi

प्राकृतिक संसाधनों से हमारा अभिप्राय उन संसाधनों से है जो प्राकृतिक रूप से हमें प्राप्त हुए हैं जैसे की जल,वायु, सूरज की रोशनी, मिट्टी, पेड़-पौधे, फल-फूल, खनिज पदार्थ आदि। ये पदार्थ हमें प्रकृति ने दिए हैं जिनका हम किसी न किसी तरह उपयोग करते हैं वास्तव में हमारे जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। प्राकृतिक संसाधनों की वजह से ही हम जीवन यापन कर सकते हैं, हम जीवन को बेहतरीन ढंग से जी सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। प्राकृतिक संसाधनों को हम दो भागों में विभाजित कर सकते हैं जो हम निम्नलिखित बिंदुओं में जानेंगे

नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन

यह वो प्राकृतिक संसाधन है जिनका हम बार-बार उपयोग कर सकते हैं और उपयोग करने के बाद उसका पुनः भी उपयोग कर सकते हैं ये नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन कई तरह के होते हैं जैसे कि जल। जल का हम पीने के लिए उपयोग करते हैं यह कपड़े धोने, नहाने आदि में भी उपयोग किया जाता है। फसलों को उगाने में भी पानी मददगार साबित होता है यह प्राकृतिक संसाधन हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

मिट्टी भी प्राकृतिक साधन हैं हम इस पर जन्मे हैं। मिट्टी हमें उपजाने में मदद करती है और घर बनाने में भी मिट्टी हमारी मदद करती हैं। लकड़ी भी एक नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन है जिसका हम उपयोग करके पुनः उपयोग कर सकते हैं यह हमें पेड़ पौधों से प्राप्त होती है। वायु जिसका हम कई तरह से उपयोग कर सकते हैं वायु एक बार उपयोग करने के बाद हम पुनः उपयोग कर सकते हैं यह नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों में से हैं।

अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन

अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन वो प्राकृतिक संसाधन हैं जिनका हम नवीनीकृत नहीं कर सकते या जिन्हें नवीनीकृत करने में लंबा समय लगता है जिस वजह से इन्हें अनवीनीकृत कहा जाता है। इस अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों में कई तरह के प्राकृतिक संसाधन आते हैं जैसे की खनिज पदार्थ यह एक अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन हैं यह प्रकृति से हमें प्राप्त होते हैं खनिज संसाधन कई खदानों में पाए जाते हैं यह सीमित होते हैं इसका आजकल हम अधिक उपयोग करते हैं इसी वजह से यह खनिज उत्पादन काफी महंगे भी होते हैं इन्हें बनने में भी लंबा टाइम लगता है इसलिए हम इसे अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों में शामिल करते हैं।

कोयला जिसको हम पुनः निर्मित नहीं कर सकते हैं यह बिजली उत्पन्न करने एवं ट्रेनों को चलाने में भी उपयोग किया जाता है। तेल यह भी एक अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन है यह सीमित मात्रा में ही रहता है सीमित होने के कारण इनकी कीमत अधिक होती है इसकी हमें कम से कम जरूरत पड़ने पर ही उपयोग करना चाहिए क्योंकि इसे पुनः निर्मित नहीं किया जा सकता।

पेड़ पौधे एवं उनसे प्राप्त फल जो हमे प्राप्त होते हैं जिनका हम उपयोग करते हैं एक बार इनका उपयोग करने के बाद हम इनका पुनः उपयोग नहीं कर सकते। प्रकृति का यह हमें दिया गया एक तोहफा है वास्तव में प्रकृति के द्वारा प्रदान किए गए यह प्राकृतिक संसाधन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है हम सभी को इन प्राकृतिक संसाधनों को सही तरह से उपयोग करना चाहिए इनका दुरुपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Prakritik sansadhan essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *