बाढ़ पर निबंध Essay on flood in hindi

Essay on flood in hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सभी,दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल Badh Essay in Hindi आप सभी के लिए बहुत ही हेल्पफुल है हमारे आज के इस निबंध का उपयोग कोई भी विद्यार्थी अपने स्कूल, कॉलेज की कक्षा में निबंध लिखने के लिए यहां से जानकारी ले सकता है साथ में हमारे इस निबंध को पढ़कर आप बाढ़ के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो चलिए पढ़ते हौ इस निबंध को

Essay on flood in hindi
Essay on flood in hindi

image source- https://commons.wikimedia.org/wiki/File:2008_Hanoi_flood,_01.jpg

प्रस्तावना-

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिसमें बहुत सारा पानी एकदम से ही तेज गति से बहता जाता है जिससे जीव जंतु,पशु पक्षियों एवं मनुष्य को हानि होती है बाढ़ में पानी एक जगह इकट्ठा हो जाता है तो कभी कभी इस महा विनाशकारी बाढ़ में पानी बहुत ही तेजी से बहता हुआ नजर आता है यह इतनी तेजी से बहता है की तैराक भी इस तेजी से बहते हुए बाढ़ के पानी में नहीं तैर पाते,बाढ़ ज्यादातर बरसात के मौसम में आती है लेकिन यह कभी-कभी किसी भी मौसम में आ सकती है.

बाढ़ आने के कारण-

बाढ़ आने के कई कारण हो सकते हैं सबसे पहला कारण ये है की किसी बांध के टूट जाने की वजह से किसी स्थान विशेष में चारों ओर पानी भर जाता है और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए उस स्थान विशेष से दूर जाना पड़ता है. बाढ़ आने का एक और कारण यह भी हो सकता है कि कभी-कभी कई दिनों तक बरसात होने की वजह से चारों और सिर्फ पानी ही पानी हो जाता है और बाढ़ की समस्या आती है.

बाढ़ आने का एक और कारण यह भी हो सकता है की लंबे समय तक पानी बरसने के कारण बादल गिरने लगते हैं और पानी बहुत ही तेजी से किसी स्थान पर बहने लगत है.

बाढ़ आने का एक और सबसे महत्वपूर्ण कारण यह भी हो सकता है कि आज हम देखें कि चारों और प्रदूषण ही प्रदूषण फैला हुआ है ठंड के मौसम में गर्मी और गर्मी में ठंड.ये मौसम कभी भी पलटवार ले लेता है ऐसे में कहीं पानी की समस्या रहती है तो कहीं पानी बहुत ज्यादा बरसता है और बाढ़ जैसी आपदा हमारे सामने आती है.

बाढ़ आने से प्रभाव-

बाढ़ जिस जगह पर भी आती है वहां का स्थान विशेष बहुत ही प्रभावित हो जाता है उस स्थान में रह रहे जीव जंतु,पशु पक्षियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है या ज्यादातर जीव-जंतु और मनुष्य नष्ट हो जाते हैं जिस वजह से बहुत से लोगों के परिवार के सदस्य इस दुनिया को छोड़ कर चले जाते हैं.

बाढ़ आने की वजह से बहुत से लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ता है जिस वजह से बच्चों,बूढ़ों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है बाढ़ आने की वजह से ही जमीन जायदाद,धन-संपत्ति आदि का नाश हो जाता है.अच्छे खासे लोगों को भी कई दिनों तक भुखमरी जैसी समस्या से पीड़ित होना पड़ता है.

बाढ़ आने की वजह से सड़क,रेल मार्ग,हवाई अड्डा इन सभी जगहों पर पानी ही पानी होता है जिस वजह से हमें उस स्थान से किसी दूसरे स्थान की ओर प्रस्थान करने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इसी वजह से जन धन की हानि होती है
जिस स्थान पर बाढ़ आती है वहां पर सरकार अपनी ओर से मदद करती है जिस वजह से सरकार के खजाने में से बहुत सारा पैसा यूं ही नष्ट हो जाता है.

बाढ़ आने पर जिन घरों में लोग रह रहे होते हैं वहां पर पानी भर जाता है रहने और भोजन की बहुत ज्यादा समस्या उत्पन्न होती है जिस वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है बाढ़ आने की वजह से उन लोगों को कई दिनों तक गंदा पानी पीना पड़ता है जिस वजह से शरीर में इंफेक्शन होने की समस्या भी उत्पन्न होती है इस तरह से हम देखें कि बाढ़ आने से कई दुष्प्रभाव जीव जंतु और मनुष्य पर होते हैं.अब हम जानेंगे बाढ़ आने पर हम किस तरह से अपने आप को कुछ हद तक बचा सकते हैं.

बाढ़ से बचाव-

जैसे की हम सभी जानते हैं कि अगर कोई भी समस्या होती है तो उसका हल भी जरूर होता है बाढ़ आने से भी हम बचाव कर सकते हैं.अगर बाढ़ जैसी समस्या आती है तो हमें चाहिए कि हम भोजन,जरूरी सामग्री, दवाइयां,धन-संपत्ति आदि को अपने साथ रखें जिससे बाढ़ आने पर हम कुछ हद तक अपने आपको बचा सके.हमें चाहिए कि हम बाढ़ आने पर ऐसे स्थान पर पहुंचे जहां पर कुछ हद तक हमारा बचाव हो सके.

हमें बाढ़ आने पर ऐसे स्थान की खोज करना चाहिए जहा बाढ़ का पानी ना आ सके और यह भी जरूरी है कि हमें तैरना आना चाहिए क्योंकि हो सकता है हमारे घरों में पानी भर जाए और हमारे तैरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता ना बचे तो तैरकर हम किसी सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं और हम बच सकते हैं.बाढ़ आने पर बच्चों को और महिलाओं को अपने आस-पास ही रखें जिससे कुछ हद तक हम उनकी सुरक्षा कर सकें.
इस तरह से हम कुछ हद तक बाढ़ की समस्या से अपने आपको बचा सकते हैं.

उपसंहार-

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है वास्तव में इस बाढ़ की वजह से बहुत सारी समस्याओं का सामना जीव जंतु,मनुष्यो को करना पड़ता है.हमें चाहिए कि हम बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करें.

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल Essay on flood in hindi पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Badh Essay in Hindi कैसा लगा इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमे सब्सक्राइब करे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *