मैथिली ठाकुर की जीवनी Maithili thakur biography in hindi

Maithili thakur biography in hindi

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपको बताने वाले हैं एक भारत की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर के बारे में जिन्होंने अपनी एक नई पहचान बनाई है और प्रसिद्धि हासिल की है।

Maithili thakur biography in hindi
Maithili thakur biography in hindi

जन्म और परिवार

मैथिली ठाकुर एक ऐसी गायिका है जो काफी प्रसिद्ध है। इनका जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के बेनीपट्टी में हुआ था इनके पिताजी का नाम रमेश ठाकुर है, इनके पिताजी एक संगीतकार हैं। इनकी माता जी का नाम भारती ठाकुर है, इनकी माताजी एक ग्रहणी है। इसके अलावा इनका एक भाई भी है जो की तबला वादक है।

प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा

इनके प्रारंभिक जीवन की बात करें तो शुरू से ही इन्हे गायिकी का काफी शौक था। दरहसल इनके पिताजी एवं दादाजी संगीत से संबंध रखते थे, वह संगीतकार थे इसी वजह से बचपन से ही मैथिली ठाकुर को संगीत का शौक लग गया। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बेनीपट्टी के एक सरकारी स्कूल से की फिर आगे की यानी कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आई, जहां से इन्होंने ba की शिक्षा प्राप्त की।

संगीत का सफर

मैथिली ठाकुर को संगीत का सफर बचपन से ही रहा, इन्होंने अपने पिताजी एवं दादाजी से संगीत की शिक्षा ली और बचपन से ही संगीत के कई कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने संगीत के शौक को आगे बढ़ाने के लिए इन्होंने 2015 के एक प्रसिद्ध शो आई जीनीयस यंग सिंगर स्टार्स मैं भाग लिया जिसमें उन्होंने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया और शो में जीत हासिल की।

इसके बाद उन्होंने अगले साल यानी 2016 में भी इंडियन आइडल जूनियर 2 मैं भाग लिया और इन्होंने इस सीरियल के जरिए संगीत की दुनिया में एक बड़ी प्रसिद्धि पाई। इन्होंने कई भाषाओं में संगीत गाए, इन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी आदि कई भाषाओं में संगीत गाए जो की काफी प्रसिद्ध हुए, इन्होंने कई लोकगीत गाए जो हर किसी को पसंद आते हैं।

इनके सामाजिक कार्य

मैथिली ठाकुर ने अपने जीवन में कई ऐसे सामाजिक कार्य किए हैं जिसकी वजह से वह लोगों को काफी पसंद है। इन्होंने संगीत में तो नाम कमाया ही इसके अलावा सामाजिक कार्य के रूप में बाल शिक्षा पर उन्होंने विशेष जोर दिया है।

इसके अलावा इन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ कार्य करके लोगों को एक प्रेरणा दी है कि शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी योगदान दिया है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी प्रेरणा दी है।

इन्होंने कई प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगों की मदद की है वास्तव में मैथिली ठाकुर एक गायिका तो है ही साथ में इन्होंने कई ऐसे कार्य किये जिसकी वजह से यह समाज में भी प्रसिद्ध है।

इनको मिले पुरस्कार एवं सम्मान

इनके गाए हुए संगीत की वजह से इन्हें कई पुरस्कार एवं सम्मानों से नवाजा गया है, इन्हें 2015 में आई जीनीयस यंग सिंगिंग स्टार्स में जीत मिली, जिसकी वजह से यह काफी प्रसिद्ध भी है।

इसके अलावा इन्हें 2022 में बिहार सरकार द्वारा बिहार रत्न से भी नवाजा गया है इसके अलावा इन्हें इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड एवं भोजपुरी फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

वास्तव में मैथिली ठाकुर एक ऐसी गायिका है जो काफी प्रसिद्ध है इन्होंने लोक संगीत के जरिए घर-घर तक पहचान बनाई है और लोगों के दिलों में राज किया है। हम सभी को जीवन में इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे हम भी जीवन में इनकी तरह कुछ बहुत बड़ा कर सके।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा मैथिली ठाकुर पर लेख Maithili thakur biography in hindi आपको कैसा लगा हमें बताएं एवं हमारे आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें एवं हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *