कस्तूरबा गांधी पर निबंध Kasturba gandhi essay in hindi

Kasturba gandhi essay in hindi

दोस्तों नमस्कार आज हम आपको कस्तूरबा गांधी जी के बारे में बताने वाले हैं।

Kasturba gandhi essay in hindi
Kasturba gandhi essay in hindi

जन्म और परिवार

कस्तूरबा गांधी जी का जन्म सन 11 अप्रैल 1869 को गुजरात में हुआ था। इनके पिताजी का नाम गोकुल दास था। कस्तूरबा गांधी जब बड़ी हुई तो इनका विवाह महात्मा गांधी जी से कर दिया गया।

महात्मा गांधी जी के साथ विवाह के पश्चात इन्होंने देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं कई आंदोलन भी किये।

स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान

कस्तूरबा गांधी जी ने अपना पूरा जीवन भारतीय स्वतंत्रता के लिए निछावर कर दिया, उनके लिए भारतीय स्वतंत्रता काफी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने के लिए कई आंदोलन में भाग लिया।

इन आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह आदि हैं जिनमें इन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ प्रमुख भूमिका निभाई और एक महिला होकर ये कभी भी पीछे नहीं हटी। इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा लेकिन फिर भी ये अपने भारत देश की स्वतंत्रता के लिए हमेशा आगे रहीं।

इनके सामाजिक कार्य

कस्तूरबा गांधी जी ने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर कई सामाजिक कार्य किये। इन्होंने विशेषकर महिलाओं के लिए कार्य किये, उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्य किये और हमेशा आगे रहे।

इसके अलावा इन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया, बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। शिक्षा की ओर लोगों को, महिलाओं को जागरूक किया जिससे महिलाएं पढ़ लिखकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकें और सही गलत के फैसले ले सके।

वास्तव में कस्तूरबा गांधी जी ने कई सामाजिक कार्य किए हैं जिन्हें हम कभी भी नहीं भूल सकते।

इनके अन्य कार्य

इन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति को सुधारने का प्रयत्न किया इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों पर जोर दिया जिससे ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति सुदृढ़ हुई। इन्होंने सफाई अभियान को आगे बढ़ाया और लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए इस और जागरूक किया जिससे लोग स्वच्छता अपनाने लगे।

इन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की ओर विशेषकर जोर दिया जिससे स्वतंत्रता मिलने में भी आसानी रही और अंग्रेजों की सरकार की स्थिति कमजोर हो गई और आगे चलकर इनके कार्यों की वजह से हमें स्वतंत्रता मिली।

निष्कर्ष

वास्तव में कस्तूरबा गांधी एक ऐसी महिला रही है जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के लिए निछावर कर दिया, उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता के लिए कई आंदोलन किये, कई सामाजिक कार्य किये जिससे महिलाओं, बच्चों की स्थिति में सुधार हुआ वास्तव में उनके कार्य समाज के लिए, देश के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुए। उनके कार्यों को हम कभी भी नहीं भूल सकते।

दोस्तों हमारे द्वारा लिखा कस्तूरबा गांधी पर लिखित आर्टिकल आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब कर करें धन्यवाद।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *