सावन महीने पर निबंध Essay on sawan month in hindi

Essay on sawan month in hindi

दोस्तों नमस्कार कैसे आप सभी, दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम पढ़ने वाले हैं सावन महीने पर हमारे द्वारा लिखित निबंध तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

Essay on sawan month in hindi
Essay on sawan month in hindi

प्रस्तावना

सावन का महीना भारतीय परंपरा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण महीना है।

इस महीने में कई ऐसे त्योहार होते हैं जो धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सावन महीने में प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। हिंदू धर्म की दृष्टि से ये महीना काफी महत्वपूर्ण है।

सावन महीने के त्यौहार

सावन महीने में कई त्यौहार हमें देखने को मिलते हैं जो धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है इसमें सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है रक्षाबंधन।

रक्षाबंधन

सावन महीने के लगभग अंत में आने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है, इस त्यौहार में बहन भाई को राखी बनती है, भाई बहन के प्रेम का यह बंधन होता है जो काफी महत्वपूर्ण होता है। इस त्योहार में बहन भाई को राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को कुछ गिफ्ट देता है। कहते हैं कि रक्षा सूत्र बंधवाकर भाई बहन को उसकी जीवन भर रक्षा का वचन देता है।

सावन सोमवार

सावन के महीने में एक त्यौहार है सावन सोमवार, जो की महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है इस त्यौहार में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है और भजन कीर्तन किए जाते हैं।

नाग पंचमी

सावन के महीने में नाग पंचमी पड़ती है इस त्यौहार में नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है, उन्हें दूध चढ़ाया जाता है।

कावड़ यात्रा

कावड़ यात्रा सावन के महीने में आती है इस कावड़ यात्रा में लाखों भक्त भगवान का ध्यान करते हुए कावड़ यात्रा करते हैं वास्तव में सावन के महीने में कई ऐसे त्यौहार आते हैं जो काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

सावन महीने की महत्वता

आज के समय में सावन महीने की महत्वता काफी अधिक है। सावन महीने में विभिन्न प्रकार के धार्मिक त्योहार आते हैं जिसकी वजह से कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। सावन महीने में हमें प्रकृति की सुंदरता भी दिखाई देती है।

सावन महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है, धार्मिक दृष्टि से एवं सांस्कृतिक दृष्टि से सावन महीने की काफी ज्यादा महत्वता है।

उपसंहार

वास्तव में सावन महीना भारतीय समाज में काफी महत्वपूर्ण महीना है, यह धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में हमें प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है एवं भगवान की पूजा अर्चना करते हुए काफी लोगों को हम देखते हैं जिससे भक्ति भाव चारों ओर हमें देखने को मिलता हैं।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Essay on sawan month in hindi आप अपने दोस्तों में शेयर करें और हमें सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *