जवाहर लाल नेहरु पर निबंध essay on jawaharlal nehru in hindi
jawaharlal nehru par nibandh
दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं चाचा नेहरू पर हमारे द्वारा लिखित निबंध, इस निबंध से जानकारी लेकर आप अपने स्कूलों की परीक्षाओं के लिए निबंध की तैयारी कर सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं जवाहरलाल नेहरू जी पर लिखित इस निबंध को।

दोस्तों जवाहरलाल नेहरू जी एक ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन देश के लिए लगा दिया था वह शांतिपूर्ण व्यवहार करने वाले देश प्रेमी, देश के लिए समर्पित, स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले महान इंसान थे वह हमारे देश के प्रधानमंत्री थे. जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था जो कि उत्तर प्रदेश में है इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था जो कि एक वकील थे. जवाहरलाल नेहरू जी का परिवार संपन्न परिवार था परिवार में कोई भी कमी नहीं थी मोतीलाल नेहरु जी की इकलौती संतान जवाहरलाल नेहरू जी थे इसलिए जवाहरलाल नेहरू जी को अपने माता पिता का प्यार मिला।
जवाहरलाल नेहरू जी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की इसके बाद वह अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए इंग्लैंड में उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की काफी साल इंग्लैंड में पढ़ाई करने के बाद वह 1912 में भारत आ गए थे उनके माता-पिता ने कुछ समय बाद ही उनकी शादी कर दी. जवाहरलाल नेहरू जी की शादी कमला नेहरू जी से की थी कमला नेहरू जी भी स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली एक महिला थी। कुछ समय बाद जब जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने भारत देश एवं भारत देश के लोगों की स्थिति देखी तो उन्हें काफी चिंता हुई.
भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था वह अपने देश के लिए कुछ करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने महात्मा गांधी जी का भारत को स्वतंत्रता दिलवाने में सहयोग किया इस बीच उन्हें कई बार जेलों में जाना पड़ा। जवाहरलाल नेहरू जी ने महात्मा गांधी जी के साथ असहयोग आंदोलन में भी सहयोग किया इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन जो कि 1942 में शुरू किया गया था उसमें भी उनका काफी सहयोग किया इस बीच जवाहरलाल नेहरू जी को कई बार जेल भी जाना पड़ा वास्तव में जवाहरलाल नेहरू जी ने अपना अभी तक का जीवन काफी संघर्षमय जिया था .
सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों से एक समय ऐसा भी आया कि अंग्रेज सरकार भारत को आजादी दिलाने के लिए मजबूर हो गई थी और 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आजाद हो गया। आजादी के बाद हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को बनाया गया वास्तव में जवाहरलाल नेहरू जी काफी कुशल प्रधानमंत्री रहे उन्होंने आजीवन प्रधानमंत्री के पद पर रहकर बहुत ही अच्छा कार्य किया, शांतिपूर्ण व्यवहार किया देश की जनता उनके कार्य से बहुत खूश थीं। सन 1947 के बाद जब अगले चुनाव हुए तब भी जनता ने भारी बहुमत से जवाहरलाल नेहरू जी को ही देश का प्रधानमंत्री बनाया।
जवाहरलाल नेहरू बच्चों के काफी प्रिय थे नेहरू जी को भी बच्चे काफी प्रिय थे वह जब भी फ्री रहते थे तो बच्चों के साथ अपना समय बिताना पसंद करते थे वास्तव में ऐसे प्रधानमंत्री हमें हमेशा याद रहेंगे। हमें भी जवाहरलाल नेहरू जी से काफी कुछ सीखने की जरूरत है। जवाहरलाल नेहरू जी ने देश में उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए, किसानों की भी स्थिति को मजबूत करने के लिए भी काफी प्रयास किए, किसानों की जल की उपलब्धता को करवाने के लिए उन्होंने नदी घाटी परियोजना का आरंभ किया।
जवाहरलाल नेहरू बहुत ही शांतिपूर्ण व्यवहार करते थे जवाहरलाल नेहरू जी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा गया है क्योंकि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में काफी सहयोग प्रदान किया। जवाहरलाल नेहरू जी ने कांग्रेस पार्टी को भी काफी आगे बढ़ाया वह कई बार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे. जवाहरलाल नेहरू जी की पुत्री जिनका नाम इंदिरा गांधी था उन्होंने भी देश के लिए बहुत कुछ किया वह भी देश की प्रधानमंत्री रही।
जवाहरलाल नेहरू जी ने वास्तव में जो कुछ अपने देश के लिए किया है वह प्रशंसनीय हैं ऐसे महान नेता कभी कभार ही मिलते हैं। नेहरू जी बच्चों के प्रिय थे, उन्हें भी बच्चे काफी प्रिय थे वह देश की जनता के साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार करते थे लेकिन 27 मई सन 1964 को उनका देहांत हो गया लेकिन वास्तव में नेहरू जी आज भी लोगों के दिलों में जीवित है हर साल नेहरू जी के जन्मदिवस को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं यह 14 नवंबर को हर साल मनाया जाता है।
- नेहरु जी के प्रेरक प्रसंग jawaharlal nehru prerak prasang in hindi
- बाल दिवस पर विचार Bal diwas quotes in hindi
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल essay on jawaharlal nehru in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.