बुद्धि की सदा विजय होती है पर निबंध Essay on budhi ki sada vijay hoti hai in hindi

बुद्धि की सदा विजय होती है पर निबंध

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं बुद्धि की सदा विजय होती है पर निबंध आप इसे जरूर पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं। इस निबंध से जानकारी लेकर आप अपनी परीक्षाओं की तैयारी यहां से कर सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस निबंध को

Essay on budhi ki sada vijay hoti hai in hindi
Essay on budhi ki sada vijay hoti hai in hindi

बुद्धि की सदा विजय होती है यह बात पूरी तरह से सत्य है। एक मनुष्य और जानवरों में सबसे ज्यादा यही अंतर होता है कि भगवान ने मनुष्य को बुद्धि दी है जिसकी वजह से वह सदा विजय होता है। यदि कोई भी इंसान अपनी बुद्धि का सही तरह से उपयोग करें तो वह किसी भी क्षेत्र में विजय हासिल करता है क्योंकि बुद्धि की सदा विजय होती है। कई शास्त्रों एवं कहानियों के जरिए भी हम समझ सकते हैं कि बुद्धि की सदा विजय होती है

कहते हैं कि यदि कोई विजय हमें पाना हो तो यदि हम बल से बह पा ना सके तो बुद्धि का उपयोग करके हम उस विजय को पा सकते हैं। आज हम देखें तो हमारी इस प्यारी सी दुनिया में शक्तिशाली जानवर भी धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं केवल मनुष्य जिसको ईश्वर ने बुद्धि दी है वही पूरी दुनिया पर राज कर रहा है और अपना जीवन जी रहा है क्योंकि ईश्वर ने उसे बुद्धि दी है और बुद्धि से ही मनुष्य इस पृथ्वी पर जीवन यापन करता है।

आज हम देखें तो मनुष्य अपनी बुद्धि के जरिए कई तरह के अविष्कार कर चुका है जिनकी वजह से हम सभी का जीवन सरल हुआ है। मनुष्य ने अपनी बुद्धि के जरिए कई तरह के मोबाइल फोन, कंप्यूटर, कई तरह के दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन आदि बना दिए हैं जो सड़क पर तेजी से दौड़ते हैं। मोबाइल फोन के जरिए हम हजारों लाखों किलोमीटर दूर बैठे किसी भी व्यक्ति से बात कर सकते हैं यह सब मनुष्य की बुद्धि का ही कमाल है।

हमारे भारत देश में जब भी कोई युद्ध हुआ है तो देश के लोगों ने अपनी बुद्धि के जरिए उस युद्ध को जीता है क्योंकि बुद्धि की हमेशा विजय होती है। बड़े-बड़े शक्तिशाली लोगों को बुद्धि के दम पर जिताया जा सकता है। हर कोई मानता है कि बुद्धि से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। एक कहानी भी मुझे याद आती है जिससे साबित होता है कि बुद्धि की हमेशा विजय होती है।

काफी समय पहले एक गांव था उस गांव में कई सारे गांववासी रहते थे गांव से पास में ही एक गुफा थी उस गुफा में एक भयंकर राक्षस रहता था, राक्षस कई लोगों को मारता उन्हें खा जाता था उन्हें परेशान करता था, वह गांव के लोग उस राक्षस को मारना चाहते थे लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं थी उसको मारने के लिए 1 दिन उस गांव में एक नवयुवक आता है जब उस नवयुवक को ये बात पता लगती है कि इस गांव के राक्षस से गांव वासी काफी परेशान है वह किसी भी तरह इस राक्षस को मारना चाहते हैं।

यह बात समझकर नवयुवक ने गांव के लोगों से कहा कि मैं इस राक्षस को आसानी से मार सकता हूं। गांव के लोगों ने कहा कि यह राक्षस तो बहुत ही विशालकाय है इसको मारना इतना सरल नहीं है तभी वह नवयुवक कहने लगा कि यह राक्षस इतना विशालकाय है इसीलिए इसको मारना बहुत सरल है मैं यदि किसी छोटे से राक्षस पर तीर चलाता तो शायद निशाना चूक जाता लेकिन मैं इतने बड़े राक्षस पर तीर चलाउँगा तो निशाना कभी भी नहीं चूक सकता।

उस छोटे से नवयुवक की बुद्धि को समझकर सभी गांववासी काफी खुश हुए क्योंकि उनको लगने लगा था की अपनी बुद्धि के जरिए यह नवयुवक जरूर ही उस राक्षस को मार गिराया और हुआ भी कुछ यू उस नवयुवक ने अपनी बुद्धि के जरिए उस राक्षस को मार गिराया। दोस्तों वास्तव में बुद्धि से हम बड़े-बड़े राक्षसों और योद्धाओं पर भी विजय हासिल कर सकते हैं।

बुद्धि के जरिए हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं, कई तरह के पुराण जैसे कि महाभारत, रामायण आदि में भी बुद्धि के जरिए बड़ी-बड़ी विजय हासिल की गई हैं। महात्मा गांधी जी ने बुद्धि के जरिए अपने देश को आजादी दिलवा कर विजय हासिल की थी वास्तव में बुद्धि की हमेशा विजय होती है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखित यह निबंध आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं और हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारी नई पोस्ट का अपडेट आपको मिल सके।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *