हिमाचल प्रदेश पर स्पीच Speech on himachal pradesh in hindi

Speech on himachal pradesh in hindi

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं हिमाचल प्रदेश पर मेरे द्वारा लिखी स्पीक आप इस स्पीक के जरिए हिमाचल प्रदेश के बारे में काफी कुछ जानेंगे तो चलिए मेरे द्वारा लिखा यह भाषण पढ़ें

हिमाचल प्रदेश पर स्पीच
हिमाचल प्रदेश पर स्पीच

नमस्कार साथियों, आज सबसे पहले मैं आप सभी का दिल से स्वागत करता हूं कि आप सभी इस समारोह में आए। आज हम सभी देख रहे हैं कि हमारा हिमाचल प्रदेश दिन प्रतिदिन तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारे हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर रहने वाले लोगों की है।

हमारा हिमाचल प्रदेश वास्तव में काफी खूबसूरत है। हिमाचल प्रदेश जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है बर्फीले पहाड़ों का प्रदेश। यहां पर बर्फीले पहाड़ हैं हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में जैसे की हम सभी जानते हैं कि हमें चारों ओर पहाड़, वृक्ष नजर आते हैं तो यह प्रदेश प्रकृति के काफी नजदीक लगने लगता है। यहां की नदियां भी मेरे लिए काफी पूजनीय हैं जो यहां के लोगों के द्वारा अलग-अलग नामों से भी जानी जाती हैं।

हमारे इस प्रदेश में कई भाषाएं बोली जाती हैं इन भाषाओं में पंजाबी, हिंदी, पहाड़ी भाषा काफी प्रसिद्ध है। भाषा के अतिरिक्त यहां की चित्रकला भी काफी प्रसिद्ध है। हमारे हिमाचल प्रदेश में शिमला काफी प्रसिद्ध स्थान है, शिमला घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं यह पहाड़ी वाला स्थान बहुत ही प्रसिद्ध स्थान हैं। हम सभी को भी जीवन में एक बार यहाँ जरूर घूमने जाना चाहिए।

इस राज्य का गठन 1948 में किया गया था हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हम हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। हिमाचल प्रदेश वास्तव में बहुत ही बेहतरीन प्रदेश है। मैं आप सभी से इतनी ही उम्मीद रखता हूं कि आप अपने प्रदेश को इसी तरह से आगे बढ़ाते रहें, प्रदेश के विकास के लिए कई कार्यों में सहयोग प्रदान करते रहे। इसी उम्मीद के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देता हूं धन्यवाद।

दोस्तों हिमाचल प्रदेश पर मेरी स्पीक Speech on himachal pradesh in hindi आपको कितनी पसंद आई हमें बताएं और हमें सब्सक्राइब करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *