कबीर दास के अनमोल वचन kabir das quotes in hindi

kabir das quotes in hindi

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं कबीर दास जी के अनमोल विचार। कबीर दास जी जो कि एक महान कवि एवं संत थे। उन्होंने अपनी कविताओं एवं दोहे के जरिए समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने की कोशिश की थी वह महान थे, समाज सुधारक थे। उनका जन्म काशी में हुआ था इनके विचार हम सभी को काफी प्रेरणा देते हैं। आप इनके विचारों को जरूर पढ़ें एवं जीवन में कई बदलाव लाएं तो चलिए पढ़ते हैं महान संत कबीर दास जी के अनमोल विचारों को

kabir das quotes in hindi
kabir das quotes in hindi

image source-http://www.bhaktisansar.com/sant-kabir-pictures

  1. जब मैं इस संसार में बुरा खोजने चल पड़ा तो मुझे कोई भी बुरा ना मिला और जब मैंने अपने अंदर ही झांक कर देखा तो मैंने पाया कि मुझसे बुरा कोई भी नहीं है।
  2. बड़ी बड़ी किताब पढ़कर इस दुनिया में कितने ही लोग मृत्यु को प्राप्त कर चुके हैं पर सभी विद्वान नहीं हो सके।
  3. एक छोटे से तिनके की भी निंदा मत करो जो तुम्हारे पैरों के नीचे दब जाता है।
  4. मन में धीरज रखने से सब कुछ होता है।
  5. मनुष्य का स्वभाव यह है कि जब वह दूसरों के दोष देख कर हंसता है तो उसे अपने दोष याद नहीं रहते।
  6. यदि कोई सही तरह से बोलना जानता है तो उसे मालूम होता है कि वाणी एक अमूल्य रत्न है।
  7. अधिक बोलना अच्छा नहीं है और ना ही जरूरत से ज्यादा चुप रहना अच्छा है।
  8. इस संसार में मनुष्य का जन्म बड़ी मुश्किल से मिलता है।
  9. इस संसार का नियम यही है कि जो उदय होता है वह अस्त भी होता है।
  10. आप उस धन को एकत्रित करो जो आपके भविष्य में काम आए सिर पर धन की गठरी बांध करके जाते हुए तो किसी को भी नहीं देखा।
  11. एक दिन ऐसा समय जरूर आएगा जब सबसे बिछड़ना पड़ेगा।
  12. जो जाता है उसे जाने दो, तुम अपनी स्थिति को मत जाने दो।
  13. मानव जन्म पाना बहुत मुश्किल है यह शरीर हमें बार-बार नहीं मिलता।
  14. अहंकार बहुत बुरा है।
  15. जन्म और मरण का विचार करके आप बुरे कर्मों को छोड़ दें।
  16. यह शरीर लाख का बना मंदिर है जिसमें हीरे जड़े हुए हैं।
  17. ममता और अहंकार में तुम मत फसो।
  18. जब एक झूठा व्यक्ति दूसरे झूठे व्यक्ति से मिल जाता है तो दोगुना प्रेम बढ़ता है लेकिन जब एक झूठे व्यक्ति को सच्चा व्यक्ति मिलता है तो प्रेम टूट जाता है।
  19. मूर्ख का साथ मत दो मूर्ख लोहे के समान है जो पानी में तैर नहीं सकता बल्कि डूब जाता है।
  20. जीवन में जय एवं पराजय सिर्फ मन की भावनाएं हैं। यदि मनुष्य मन से हार गया, वह निराश हो गया तो पराजय है और यदि उसने मन को जीत लिया तो वह विजेता है।
  21. किसी व्यक्ति को बस एक बार ही परख लो तो उसे बार-बार परखने की जरूरत नहीं होगी।
  22. गुरु का स्थान ईश्वर से भी बढ़कर है क्योंकि गुरु की दी हुई शिक्षा की वजह से ही भगवान के दर्शन होते हैं।
  23. कुछ लोग बहुत ज्यादा पढ़ लिखकर औरों को उपदेश देते हैं लेकिन खुद अपनी सीख ग्रहण नहीं करते।
  24. अज्ञानी लोग काम कम और बातें ज्यादा करते हैं।

यह लेख kabir das quotes in hindi आपको कैसा लगा हमें जरुर बताये।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *