ताजमहल का इतिहास Taj mahal history in hindi
Taj mahal history in hindi
taj mahal ka itihas hindi mein-दोस्तों कैसे आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाएं हैं ताजमहल के बारे में जानकारी वास्तव में ताजमहल का इतिहास जानने योग्य है ताजमहल के पीछे शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी भी है चलिए पढ़ते हैं ताजमहल के इतिहास के बारे में।

ताजमहल हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध है दूर-दूर से देखने के लिए, दर्शन करने के लिए ,ताजमहल देखने के लिए जाते हैं इसकी सुंदरता वास्तव में देखनी चाहिए। ताजमहल बनने के पीछे एक कहानी है। यह शाहजहां और मुमताज महल की प्रेम कहानी हैं शाहजहां अपनी रानी मुमताज महल से काफी प्रेम करते थे लेकिन अपने बच्चे को जन्म देते समय मुमताज महल का देहांत हो गया जिसका असर शाह जहां पर बहुत बुरा पड़ा।
शाहजहां की हालत खराब रहने लगी वह अपनी रानी मुमताज महल को भूल नहीं पा रहे थे तभी उन्होंने निश्चित किया कि वह अपनी रानी की कब्र के स्थान पर ताजमहल का निर्माण कराएंगे उन्होंने अपने महल के पीछे ताजमहल का निर्माण कराया जिसको राजा हमेशा श्याम को देखा करते थे ताजमहल को देखने में उन्हें बहुत ही खुशी मिलती थी। राजा ने ताजमहल का निर्माण कराने के लिए कई कारीगरों को बुलाया जिनमें से कुछ गिने चुने कारीगर ही थे जो सबसे अच्छे कारीगर थे उनसे उन्होंने ताजमहल का निर्माण कराया।
ताजमहल के निर्माण में लगभग 18 से 20 साल लगे और ताजमहल के निर्माण में 25000 लोगों ने सहयोग प्रदान किया। ताजमहल सफेद संगमरमर से बना हुआ है यह दिखने में काफी सुंदर है। ताजमहल के आसपास मनमोहक गार्डन और इतिहासिक इमारतें भी हैं जो वास्तव में बहुत ही सुंदर प्रतीत होती हैं बहुत से सुंदर पेड़ पौधे भी लगे हुए हैं। ताजमहल का रंग अलग-अलग समय पर बदलता रहता है सुबह के समय में गुलाबी सब प्रतीत होता है, शाम को सफेद सा प्रतीत होता है, रात में हल्का सुनहरा दिखाई देता है।
इसके अलावा ताजमहल में एक और खासियत है ताजमहल के चारों ओर कई मीनार हैं ये मीनारों की छाया एक आईने जैसा प्रतिबिंब बनाती है यह किसी चमत्कार से कम नहीं है ताजमहल की सुंदरता और चमत्कार देखने के लिए लोग देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी देखने के लिए आते हैं। यह ताजमहल यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है। ताजमहल दुनिया के सात आश्चर्य में से एक है इसलिए देश दुनिया के लोग यहां घूमने जाना काफी पसंद करते हैं। वास्तव में हमें एक बार ताजमहल को जरूरी देखना चाहिए। यह हमारे भारत देश की एक ऐतिहासिक स्मारक है यह शाहजहां और मुमताज महल के प्रेम का प्रतीक है।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Taj mahal history in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल taj mahal ka itihas hindi mein कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.