स्वतंत्रता का सदुपयोग पर निबंध swatantrata ka sadupyog for an essay of hindi in 90 to 100

swatantrata ka sadupyog for an essay of hindi in 90 to 100

आज हम आपके लिए लाए हैं स्वतंत्रता का सदुपयोग पर निबंध, तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस निबंध को।हमारे भारत देश को स्वतंत्र कराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाई है।

स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं मिली बल्कि इसके लिए बहुत सारे स्वतंत्र सेनानियों ने ऐसा बहुत कुछ किया है जो हमें हमेशा याद रखना चाहिए। हम उनके बलिदानों को जीवन भर कभी भी नहीं भूल सकते। आज हम सफलतापूर्वक जीवन जी रहे हैं वह सब इन्हीं की वजह से हैं।

 

swatantrata ka sadupyog for an essay of hindi in 90 to 100
swatantrata ka sadupyog for an essay of hindi in 90 to 100

पहले भारत देश अंग्रेजों का गुलाम था अंग्रेजों ने लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए थे इसके अलावा कई तरह से लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। औरतों पर कई तरह का अत्याचार किया जाता था जिसकी वजह से सफलता के लिए संघर्ष करना जरूरी हो गया था। आज हम स्वतंत्र हैं तो हमें स्वतंत्रता का सदुपयोग करना चाहिए।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने आप को स्वतंत्र समझकर गलत कार्य करने से भी नहीं चूकते हम सभी को चाहिए कि हम स्वतंत्रता का दुरुपयोग ना करें बल्कि स्वतंत्रता का सदुपयोग करें क्योंकि स्वतंत्रता हमें बड़ी ही मुश्किलों के बाद मिली है। यदि हम स्वतंत्रता का सदुपयोग करेंगे तो जीवन में हम काफी आगे जा सकते हैं। देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं। फहदेश के लिए बहुत कुछ बड़ा कर सकते हैं।

कहते हैं कि पहले भारत देश सोने की चिड़िया कहा जाता था हम यदि स्वतंत्रता का सदुपयोग करें तो हम सभी फिर से भारत देश को सोने की चिड़िया बना सकते हैं। हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के महान योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए और हमको मिली सफलता का दुरुपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। स्वतंत्रता का सदुपयोग करना चाहिए।

स्वतंत्रता के बाद में देश में संविधान लागू किया गया हम सभी आज स्वतंत्र हैं लेकिन संविधान के अनुसार हमारी स्वतंत्रता कुछ नियमों के अंदर बंधी हुई है हम सभी को स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने के लिए संविधान के नियमों पर चलना चाहिए तभी हम स्वतंत्रता का सदुपयोग कर सकेंगे। स्वतंत्रता लंबे समय तक तभी रह सकती है जब हम स्वतंत्रता का महत्व समझते हुए स्वतंत्रता का सदुपयोग करें।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखा स्वतंत्रता का सदुपयोग पर निबंध आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, इसी तरह के आर्टिकल पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *