संचारी रोग स्लोगन Sanchari rog slogan
Sanchari rog slogan
आज हम आपके लिए लाए हैं संचारी रोग पर हमारे द्वारा लिखे स्लोगन आप इन्हें जरूर पढ़ें। संचारी रोग जो कि अधिकतर हमारे बीच में फैलता है। संचारी रोग उस रोग को कहते हैं जो मनुष्य में एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलते हैं। हम कई बार देखते हैं कि घर के आस-पास या घर में गंदगी रहती है जिस वजह से कई तरह के मच्छर पनपते हैं और इस गंदगी या मच्छरों की वजह से मलेरिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

कई तरह के जीवाणु, विषाणु के द्वारा भी इस तरह के संचारी रोग फैलते हैं। संचारी रोगों में मलेरिया, टाइफाइड, चेचक आदि जैसे रोग आते हैं। इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए आसपास गंदगी बिल्कुल भी नहीं फैलाना चाहिए और विशेषकर सर्दियों और बरसात में ध्यान रखने की जरूरत रहती है तो चलिए अब हम पढ़ते हैं संचारी रोग पर हमारे द्वारा लिखित स्लोगन को
- संचारी रोगों को रोकेंगे, हम ना पीछे हटेंगे
- वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोगों को भगाएंगे
- जीवन में सुखी रहना है, तो संचारी रोगों से दूर रहना है
- जीवाणु विषाणु को ना पनपने देंगे, संचारी रोगों को ना आने देंगे
- संचारी रोगों से दूर रहें, जीवन में हम स्वस्थ रहें
- संचारी रोगों को ना पनपने देना, इनसे बचके रहना
- संचारी रोगों को कमजोर ना समझे, इनसे दूर होने का जरूरी समझे
दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आरतीकल संचारी रोग स्लोगन Sanchari rog slogan आप अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले और हमें सब्सक्राइब भी करें धन्यवाद।