राष्ट्र निर्माण में नारी का योगदान पर निबंध Rashtra nirman mein nari ka yogdan in hindi
Rashtra nirman mein nari ka yogdan in hindi
भारत की प्रगति में नारी की भूमिका पर निबंध– दोस्तों कैसे आप सभी दोस्तों, आज का हमारा विषय है राष्ट्र निर्माण में नारी का योगदान आप से स्कूलों की परीक्षाओं में इस विषय पर निबंध पूछा जा सकता है आप सभी हमारे द्वारा लिखित इस निबंध से अच्छी तैयारी कर सकते हैं और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में नारी का योगदान के महत्व को समझ सकते हैं चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस निबंध को।

हमारा भारत देश एक विशालकाय देश है भारत देश तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है वास्तव में हमारे राष्ट्र के निर्माण में नारी का योगदान भी है आज की नारी किसी से कम नहीं है वह अपने राष्ट्र के निर्माण में काफी योगदान दे रही है नारी की स्थिति में काफी सुधार भी देखा गया है।
देश में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नारी को कमजोर समझते हैं, नारी को अबला समझते हैं, राष्ट्र निर्माण में नारी का योगदान नहीं समझते वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नारी को सबसे महत्वपूर्ण समझते हैं नारी को देवी स्वरूपा, घर की लक्ष्मी और राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण समझते हैं वास्तव में आज की नारी पुरुषो के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
पहले जहां देश में नारी को कमजोर, अबला समझा जाता था उन पर कई तरह के अत्याचार किए जाते थे वहीं आज की नारी पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज की नारी किसी से कम नहीं है. काफी पहले से ही कई कुप्रथाओं की वजह से नारी की स्थिति गंभीर हुई है। पर्दा प्रथा, सती प्रथा, दहेज प्रथा जैसी प्रथाओं की वजह से नारी पर अत्याचार किए गए लेकिन देश की कुछ महान नारियों ने यह साबित करके दिखा दिया कि नारी पुरुषों से बिल्कुल भी कमजोर नहीं है।
इंदिरा गांधी जो कि देश की एक महिला प्रधानमंत्री थी उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक महिला भी देश चला सकती है, देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. आज की महिलाएं माउंट एवरेस्ट पर भी जा पहुंची हैं, वह किसी से कम नहीं है कई महान महिलाओं ने पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने देश को आजादी दिलवाई है.
वास्तव में इन महान नारियों की वजह से हम कह सकते हैं कि नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज के जमाने में हम देखें तो कई नारीयां ऐसी भी हैं जो घर के काम के साथ में बाहर का काम भी करती हैं वह कोई नौकरी या बिजनेस करती हैं और राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करती हैं वास्तव में राष्ट्र निर्माण में नारी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।
नारी यदि घर पर रहती है तो वह घर का कामकाज करती है, बच्चों की देखरेख करती है, बच्चों को अच्छे संस्कार देती है, उन्हें सही गलत बात को समझाती हैं क्या यह सब नारी का राष्ट्र निर्माण में सहयोग नहीं क्योंकि अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार देती है, सही और गलत को समझाती हैं, जिससे बच्चे बड़े होकर देश के लिए कुछ कर पाते हैं वास्तव में नारी का योगदान राष्ट्र निर्माण में सहयोगी है।
आज नारीयां बड़े-बड़े पदों पर आश्रित हैं डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, राजनेता आदि ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जिसमें नारी सहयोग प्रदान ना कर रही हो वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कर रही है. आज की नारी किसी से कम नहीं है, वह लगातार आगे बढ़ती जा रही है, वह पुरुषों पर बोझ नहीं बनना चाहती, वह अपने परिवार के लिए, अपने राष्ट्र के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है हर एक क्षेत्र में नारी बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
- भारतीय समाज में नारी का महत्व essay on samaj me nari ki bhumika in hindi
- नारी तुम केवल श्रद्धा हो निबंध Essay on nari tum kewal shraddha ho in hindi
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Rashtra nirman mein nari ka yogdan in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.
Very nice