जीवन में परिश्रम का महत्व पर निबंध Parishram ka mahatva nibandh in hindi

Parishram ka mahatva nibandh in hindi

jeevan mein parishram ka mahatva essay in hindi-दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल जीवन में परिश्रम का महत्व पर निबंध आप सभी के लिए बहुत ही हेल्पफुल है हमारे जीवन में परिश्रम का बड़ा ही महत्व होता है परिश्रम करने से हम जीवन की ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं जिन ऊंचाइयों पर पहुंचने के हम सपने देखते हैं।

चाहे वह कोई विद्यार्थी हो या कोई बिजनेस मैन या कोई कर्मचारी अगर आप परिश्रम करते हैं तो आपको उसका फल जरूर मिलता है, आप अपने काम में सफल जरूर होते हैं। परिश्रम करने से मुश्किल से मुश्किल काम में सफलता अर्जित की जा सकती है क्योंकि परिश्रम मनुष्य की एक ऐसी शक्ति होती है जिसके द्वारा कुछ भी किया जा सकता है।

Parishram ka mahatva nibandh in hindi
Parishram ka mahatva nibandh in hindi

एक विद्यार्थी अपने कठिन परिश्रम और मेहनत से अपने कॉलेज, यूनिवर्सिटी में सबसे उच्च श्रेणी हासिल कर सकता है और अपने परिश्रम के दम पर अपने परिवार वालों, गुरुजनों का मान बढ़ा सकता है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है वह अपने परिश्रम से अपने लिए एक घर बना सकते हैं वह अपनी मेहनत के दम से वह सब कुछ कर सकते हैं जो एक सफल इंसान बनने के लिए जरूरी होता है। एक बिजनेसमैन परिश्रम करके एक सफल बिजनेसमैन बन सकता है क्योंकि जीवन में परिश्रम का महत्व सबसे ज्यादा होता है इसी के साथ एक कर्मचारी जीवन में परिश्रम करके अपनी सच्ची लगन और मेहनत से उच्च स्तर प्राप्त कर सकता है।

दुनिया में जितने भी परिश्रम किया है वह कभी भी असफल नहीं हुआ है जीवन में परिश्रम का बड़ा ही महत्व होता है यह हमारी शक्ति है जो हमें कुछ भी पा लेने का मौका देती है। परिश्रम से दुनिया के लोगों ने मुश्किल से मुश्किल कार्यों को कर दिखाया है दशरथ मांझी जिसने अकेले ही परिश्रम करके 22 साल में वह कर दिखाया था कि बहुत सारे लोग भी मिलकर शायद वह नहीं कर सकते थे उनकी सफलता के पीछे उनके परिश्रम का हाथ है।

हम सभी को जीवन में फल की चिंता ना करते हुए परिश्रम करना चाहिए क्योंकि परिश्रम का जीवन में बहुत ही महत्व है अगर हम किसी चीज को हासिल करने के लिए बार-बार परिश्रम करते हैं तो वह चीज हमें जरूर प्राप्त होती है हम सभी जीवन में परिश्रम करने से एक सफल इंसान बन सकते हैं जो हम सोचते हैं वह हम पा सकते हैं लेकिन एक बात यह भी है कि आपको परिश्रम सही जगह पर करना चाहिए, सही क्षेत्र में करना चाहिए तभी वह आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

आपको परिश्रम करने से डरना नहीं चाहिए जब भी हम किसी चीज को पाने के लिए या किसी काम को करने के लिए परिश्रम करते हैं तो बहुत सी बाधाएं जरूर आती हैं हम अगर उन बाधाओं का सामना करते हैं तो हम वाकई में हमारे अनुसार परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं जिसके हम सपने देखते हैं लेकिन इन बाधाओं के बीच में अगर आप परिश्रम करना भूल जाते हैं तो आपके हाथ में कुछ भी नहीं आएगा इसलिए बाधाओं को दूर कीजिए और लगातार परिश्रम कीजिए। कुछ समय बाद ही आप देखोगे कि आपकी सारी बाधाएं खत्म हो जाएंगी और आप जीवन में सफल हो जाओगे।

परिश्रम दुनिया की एक ऐसी शक्ति है जिससे कुछ भी किया जा सकता है ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने अपने जीवन में परिश्रम किया है जिन्होंने विश्वास के दम पर ही बहुत कुछ करके दिखा दिया है थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार करने से पहले 9999 बार परिश्रम किया था तभी वह बल्ब का आविष्कार कर पाए थे उन्होंने इस दुनिया में अपना एक ऐसा नाम छोड़ दिया है जिसको दुनिया जब तक रहेगी तब तक याद करती रहेगी यह सब उन्होंने अपने परिश्रम के दम पर ही किया है।

बात करें हम भारत के बहुत बड़े बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी जो आज भले ही दुनिया में नहीं है फिर भी लोग उन्हें याद करते हैं क्योंकि उन्होंने परिश्रम के जरिए वह सब प्राप्त किया है जो हर एक इंसान नहीं प्राप्त कर सकता। अगर कोई इंसान सफलता प्राप्त नहीं करता तो सबसे बड़ा दोष उसके द्वारा ना किया गया परिश्रम ही है क्योंकि वह अपने जीवन में लक्ष्य पाने के लिए परिश्रम नहीं कर पाता है और मुसीबतों से थक जाता है। अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद बहुत सारी परेशानियों का सामना करने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में परिश्रम किया था उन्होंने अपने जीवन में कभी भी बहानों का सहारा नहीं लिया था।

हमें जीवन में परिश्रम का महत्व समझना चाहिए और कभी भी हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि हार के आगे ही जीत होती है और जीतने वाले के पास सब कुछ होता है। अगर जीवन में सफल होना है तो परिश्रम करना होगा क्योंकि सफलता बिना परिश्रम के कभी भी नहीं मिलती। अगर हम किसी कार्य के लिए परिश्रम करते हैं और हम उसमें सफलता प्राप्त नहीं करते या हमारे कुछ दोस्त हमें उस कार्य के प्रति नकारात्मक बातें करते हैं तो थोड़ी बहुत नकारात्मक सोच आ सकती है.

अगर आपको वाकई में आगे बढ़ना है तो इस नकारात्मक विचार को या भटकाव को अपने अंदर से निकाल दीजिए क्योंकि यह सोच आपको आपकी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ने देगी,आपकी जिंदगी वहीं की वहीं रह जाएगी। जीवन में लगातार परिश्रम करते रहिए और अपना लक्ष्य प्राप्त कीजिए क्योंकि जीवन में परिश्रम का सबसे ज्यादा महत्व है।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया है ये आर्टिकल jeevan mein parishram ka mahatva essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Parishram ka mahatva nibandh in hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए।

3 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *