नर हो न निराश करो मन को पर निबंध व भाषण Nar ho na nirash karo man ko essay, speech in hindi
Nar ho na nirash karo man ko par nibandh
दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं नर हो न निराश करो मन पर हमारे द्वारा लिखित निबंध। आप इस निबंध को जरूर पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं तो चलिए पढ़ते हैं इस विषय पर लिखित निबंध को।

मनुष्य ईश्वर की एक ऐसी कृति है जो सबसे अच्छी कृति मानी जाती है ईश्वर ने मनुष्य को एक मन दिया है जिससे वह अपने विचारों से किसी बात को सोच समझ सकता है। जब भी मनुष्य कोई कार्य करता है और उसमें यदि उसे असफलताओं का सामना करना पड़ता है तो कोई मनुष्य निराश हो जाता है और जीवन में फिर से कोशिश करने की कोशिश नहीं करता। वहीं दूसरी ओर कोई मनुष्य ऐसा भी होता है जो तब तक कोशिश करता रहता है जब तक कि उसे सफलता मिल जाए वास्तव में सफलता असफलता के बाद ही मिलती है।
जितने भी महान लोग जो जीवन में सफल हुए हैं उन्होंने बहुत-सी असफलताओं का सामना किया है। अगर मनुष्य ने अपने मन को निराश कर लिया तो वास्तव में वह कभी जीवन में सफल नहीं हो सकेगा। हम सब को समझना चाहिए कि मनुष्य ईश्वर की सबसे सुंदर कृति है। मनुष्य जो भी दिल से थान ले वह पाकर ही रहता है। बस यह मन ही है जो उसको जीवन में आगे नहीं बढ़ने देता। बहुत से मनुष्य अपने कार्य में मिल रही असफलताओं की वजह से इतने निराश हो जाते हैं कि वह आत्महत्या जैसे कदम तक उठा लेते हैं जिससे उनका तो जीवन बर्बाद हो जाता है साथ में उनके परिवार का भी जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है।
एक बार किसी को निराशा ने घेर लिया तो वह जीवन में कभी भी सफल नहीं होता क्योंकि मनुष्य की सफलता और असफलता उसके मन से ही निश्चित होती है। मनुष्य भूल जाता है कि वह ईश्वर की ऐसी कृति है जो बड़ी से बड़ी सफलता अर्जित कर सकता है। असफलताओं को झेलते हुए जीवन में इतना आगे बढ़ सकता है कि हर कोई उसकी तारीफ करें मनुष्य को कभी भी अपने मन को निराश नहीं करना चाहिए। मार्ग में मिल रही असफलताओं का सामना करते रहना चाहिए। क्योंकि असफलता से ही वास्तव में असली सफलता का मजा आता है।
मनुष्य को चाहिए कि वह जब भी निराश हो यानी उसका मन निराश हो तो वह अपने लक्ष्य को याद करें। यदि उसका अपना लक्ष्य होगा तो काफी संभावना है कि वह निराशा को आशा में बदल सकता है और प्रयत्न करने के लिए एक बार फिर से तैयार हो सकता है। यदि हम कोई कार्य कर रहे हैं तो हमें पहले ही समझना चाहिए कि किसी कार्य में सफलता और असफलता तो तय है। अगर हमें इस बार असफलता मिली है तो सफलता जरूर आगे मिलेगी यही सोचकर हमें निराश ना होते हुए एक बार फिर से प्रयत्न करना चाहिए। हमें लगातार प्रयत्न करना चाहिए जब तक कि हम सफल नहीं हो जाते।
अगर मनुष्य अपने मन को निराश कर लेता है तो वास्तव में वह बहुत सारी परेशानियों से घिर जाता है। बीमारी उसे घेर लेती है। तरह-तरह के बुरे विचार उसके मन में आने लगते हैं जीवन में पीछे रह जाता है। क्योंकि मन ही है जो मनुष्य को जीवन में आगे नही बढ़ने देता है और मन ही मनुष्य को जीवन में कुछ नहीं करने देता।
अगर मनुष्य ने अपने मन को वश में कर लिया और अपने जीवन में मिल रही असफलताओं के बावजूद वह लगातार प्रयत्न करता गया तो वास्तव में मनुष्य हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकता है। बहुत से मनुष्य अपने कार्य में मिल रही असफलताओं की वजह से भाग जाते हैं कि हमारे भाग्य में इस कार्य में सफलता प्राप्त करना नहीं है। वह सिर्फ अपने भाग्य पर इल्जाम लगाते हैं।
लेकिन वास्तव में यह सब मनुष्य को मनुष्य की कमजोरी का एहसास कराते हैं। अगर मनुष्य अपने भाग्य की परवाह किए बगैर लगातार प्रयत्न करें। असफलताओं के बावजूद वह अपने मन को काबू करें और बार-बार सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करता रहे तो मनुष्य अपने भाग्य को भी बदल सकता है क्योंकि अगर कोई मनुष्य कार्य करेगा वह सही तरह से कार्य करेगा, सही क्षेत्र में कार्य करेगा तो उसे सफलता मिलना तय है। मनुष्य को कभी भी अपने मन को निराश नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर मनुष्य का मन निराश हुआ तो मनुष्य के जीवन में अंधकार के सिवा कुछ भी नहीं होगा।
- नर हो न निराश करो मन को पर कविता nar ho na nirash karo man ko poem in hindi
- मन के हारे हार है, मन के जीते जीत पर निबंध Man ke hare har man ke jeete jeet essay
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Nar ho na nirash karo man ko essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Nar ho na nirash karo man ko speech in hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.