मेरा प्रिय बसंत ऋतू पर निबंध,कविता व विचार my favourite season spring essay, poem, quotes in hindi
Mera priya ritu essay in hindi
हमारे भारत देश में कई ऋतु आती हैं इन ऋतुओ का अपने आप में एक महत्व है हम सभी के जीवन में हर एक ऋतु वास्तव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिशिर ऋतु,बसंत ऋतु,ग्रीष्म ऋतु,बर्षा ऋतु,शरद ऋतु,हेमंत ऋतु ये ऋतु मनुष्य, जानवर, पशु पक्षियों पर कई प्रभाव डालती हैं

इन ऋतुओ की वजह से ही हम अपने जीवन में कई आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाते हैं और जीवन को सही ढंग से जी पाते हैं इन ऋतुओ में जो मेरी सबसे पसंदीदा ऋतु है वह बसंत ऋतु हैं।
बसंत ऋतु फरवरी मार्च के महीने में आती है इसे ऋतु का राजा भी कहते हैं क्योंकि यह ऋतु सबसे अच्छी ऋतु मानी जाती है इस ऋतु में मनुष्य, जानवर, पशु पक्षी, पेड़ पौधे सभी खुश हो जाते हैं क्योंकि इस बसंत ऋतु में ना ही अधिक गर्मी पड़ती है और ना ही अधिक ठंड पड़ती हैं मौसम का तापमान एकदम बराबर होता है।
इस मौसम में पशु पक्षी आसमान में तरह तरह की आवाज निकालकर चहचाहने लगते हैं बहुत ही खुशी का माहौल हमें इस ऋतु में देखने को मिलता है। इस ऋतु में किसानों की फसले पक जाती हैं किसान भी बहुत ही खुश हो जाते हैं क्योंकि उनका मेहनत का परिणाम उन्हें देखने को मिलता है। इस ऋतु में कई लोग बाहर घूमने, पिकनिक मनाने जाते हैं क्योंकि मौसम समान रहता है ठंड या गर्मी इस मौसम में नहीं होती हैं। ठंड के मौसम में जहां सभी जीव जंतु, पशु-पक्षि ठिठुर जाते हैं जिसकी वजह से बहुत से पशु पक्षियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहां तक कि अधिक ठंड की वजह से उनकी मृत्यु भी हो जाती है।
वह ग्रीष्म ऋतु में सभी बहुत ही खुश हो जाते हैं। बरसात के मौसम में भी कई जगहों पर अधिक वर्षा होने के कारण मनुष्य को ही नहीं बल्कि कई जीव जंतुओ को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बसंत ऋतु में सभी जीव जंतु, मनुष्य, पेड़ पौधे सुरक्षित रहते हैं उनके कार्य करने की क्षमता भी अधिक बढ़ जाती है जीवन सामान्य हो जाता है इसीलिए बसंत ऋतु को ऋतुओ का राजा भी कहा जाता है।
बसंत ऋतु में कोयल की मधुर आवाज हमें सुनाई देती है, आसमान में बहुत ही खुशी का माहौल देखने को मिलता है, इस ऋतु में चारों ओर हरियाली ही हरियाली छा जाती हैं, पेड़ पौधे, फूल सभी खिल जाते हैं ऐसा प्रतीत होता है कि यह सभी अपनी खुशी को जाहिर कर रहे हैं वास्तव में यह नजारा देखने लायक होता है। शीतल हवाएं चलती हैं जिससे वृक्ष की टहनियां लहराने लगती हैं कई यात्री जो गांव से शहर की ओर निरंतर प्रस्थान करते हैं इस बसंत ऋतु में उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता वह थक जाने पर वृक्षों के नीचे आराम करना पसंद करते हैं।
वास्तव में बसंत ऋतु मेरी बहुत ही प्रिय ऋतु है इस ऋतु का मैं हमेशा इंतजार करता रहता हूं गर्मियों एवं ठंड के मौसम में मुझसे कई कार्य सही तरह से नहीं हो पाते लेकिन वसंत ऋतु में मुझे बहुत ही अच्छा महसूस होता है मैं अपने कार्यों को बहुत ही अच्छी तरह से करता हूं।
poem on basant ritu in hindi
बसंत ऋतु आई है
जीवन में खुशियां लाई है
ना गर्मी है ना ठंडी है
बस हरियाली ही हरियाली छाई है
पेड़ पौधे खिल जाते हैं
पशु पक्षी सब खुश हो जाते हैं
आसमान में वो चह चाहते हैं
खुशी के गीत गाते हैं
इस ऋतु का इंतजार करते जाते हैं
यही सोचकर सब खुश हो जाते हैं
बसंत ऋतु आई है
जीवन में खुशियां लाई हैं
quotes on spring season in hindi
बसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देती है
बसंत ऋतु में सब कुछ सामान्य रहता है हमारे कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है
बसंत ऋतु में जब कोयल की मधुर आवाज सुनाई आती है तो किसी मनोरंजन के साधन की जरूरत नहीं होती उसकी मधुर धुन से ही पूरा वातावरण मनमोहक हो जाता है
बसंत ऋतु के मौसम का एहसास हम सभी को काफी खुशी देता है
बसंत ऋतु ऋतुओ का राजा होता है यह सबसे बढ़कर और अच्छी ऋतु मानी जाती हैं
बसंत ऋतु में चारों ओर हरियाली ही हरियाली देखकर पशु पक्षी सब झूमने लगते हैं
इस ऋतु में पशु पक्षी, मनुष्य सभी सामान्य जीवन जीते हैं उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि मौसम एकदम सामान्य होता है ना अधिक ठंड होती है ना अधिक गर्मी होती है।
- भारत ऋतुओं का देश पर निबंध व कविता Essay on six seasons of india in hindi
- बसंत पंचमी पर भाषण speech on basant panchami in hindi
हमे बताये की ये आर्टिकल my favourite season spring essay, poem, quotes in hindi आपको कैसा लगा.