मकर संक्रांति पर निबंध Makar sankranti essay in hindi

Makar sankranti essay in hindi

uttarayan essay in hindi-दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल मकर सक्रांति या उत्तरायण पर निबंध आप सभी के लिए बहुत ही हेल्पफुल है हमारे आज के इस निबंध से जानकारी लेकर आप अपने स्कूल,कॉलेज की परीक्षा में निबंध लिख सकते हैं साथ में मकर सक्रांति के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए भी आप हमारे इस आर्टिकल को जरूरत पढ़िए तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को

Makar sankranti essay in hindi
Makar sankranti essay in hindi

प्रस्तावना

मकर सक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन कभी-कभी पृथ्वी की गति के कारण यह 1 दिन बाद भी मनाया जाता है। मकर सक्रांति को भारत में लोग कई नामों से जानते है कुछ लोग इसे उत्तरायण कहते हैं तो कुछ मकर सक्रांति कहते हैं तो कुछ और लोग इसे कुछ और नाम से भी जानते हैं। मकर सक्रांति के दिन ठंड बहुत पडती है यह हमारे भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक त्योहार है इस त्यौहार को मनाने के कई कारण है कई कथाएं भी हैं वास्तव में यह त्यौहार हम सभी के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है

मकर सक्रांति कैसे मनाते हैं

मकर सक्रांति के दिन लोग सुबह जल्दी जागते हैं और स्नानादि करते हैं कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर भी स्नान करने जाते हैं वह सुबह जल्दी स्नान करके तिल के लड्डू बनाते हैं और भगवान को अर्पण करते हैं। वह अपने परिवार के साथ उन लड्डू का उपभोग करते हैं साथ में वह अपने रिश्तेदार, आस पड़ोस के लोगों को भी अपने द्वारा बनाए गए लड्डू को देते हैं।

मकर सक्रांति के दिन बच्चे पतंग उड़ाते हैं और बहुत ही खुश होते हैं कई बच्चे छोटे-छोटे रथ को बनाकर अपने आस पड़ोस में घूमते हैं जिससे बच्चे इस दिन बहुत ही खुश होते हैं। बच्चे मकर संक्रांति की तैयारी कई दिन पहले से करते हैं वह सुबह से शाम तक अपने दोस्तों के साथ गांव या शहर में घूमते रहते हैं इस दिन हम अपने परिवार या रिश्तेदारों या आस-पड़ोस को मिष्ठान खिलाते हैं जिससे एक दूसरे में प्रेम की भावना जागृत होती है

इस त्यौहार को मकर सक्रांति या उत्तरायण क्यों कहा जाता है

हम सभी इस मकर सक्रांति को मनाते हैं लेकिन कुछ लोग इस त्योहार को मकर सक्रांति कहने का तात्पर्य ही नहीं समझ पाते दरअसल इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है यानी सूर्य एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करता है इसलिए इसे मकर सक्रांति कहते हैं

मकर सक्रांति को उत्तरायण इसलिए कहा जाता है क्योंकि सूर्य देवता अपनी दिशा दक्षिणायन से बदलकर उत्तरायण में आते हैं। सूर्य देवता उत्तरायण की ओर बढ़ने लगते हैं इसलिए इसे उत्तरायण भी कहते हैं इस उत्तरायण के आने पर दिन लंबे हो जाते हैं और रात छोटी छोटी हो जाती हैं। उत्तरायण में किसी भी धार्मिक कार्य को करने के लिए विशेष समय बताया है क्योंकि यह समय बहुत ही अच्छा समय होता है

मकर संक्रांति का महत्व makar sankranti ka mahatva

हमारे जीवन में मकर सक्रांति का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है मकर संक्रांति के दिन हम सभी अपने पूरे परिवार के साथ मिलते जुलते हैं,अपने आस पड़ोस वालों के साथ मिलते हैं तो एक दूसरे में प्रेम उत्पन्न होता है साथ में यह समय उत्तरायण भी होता है इसलिए इसका विशेष महत्व होता है।

महाभारत के भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान था उनके शरीर में अनगिनत बाण लगे हुए थे लेकिन फिर भी वो जिंदा थे क्योंकि वह उत्तरायण के समय में अपने शरीर को त्यागना चाहते थे क्योंकि कहते हैं कि उत्तरायण में जो व्यक्ति शरीर त्यागता है उसको मोक्ष मिलता है भीष्म पितामाह ने उत्तरायण की प्रतीक्षा के लिए कई महीने प्रतीक्षा भी की और फिर उत्तरायण के समय अपने शरीर को त्यागा वास्तव में उत्तरायण देवताओं के दिन हैं यह हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मकर सक्रांति के दिन बच्चों के लिए भी बहुत ही महत्व रखते है साल भर बच्चे अपनी स्कूल की पढ़ाई करते रहते हैं लेकिन जब मकर सक्रांति का दिन आता है तो वह कुछ दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं वह अपने लिए एक रथ बनाते हैं उसमें कुछ लड्डू रखते हैं और अपने दोस्तों के साथ गांव शहर में घूमते हैं उन्हें ऐसा बहुत ही अच्छा लगता है। बच्चों के लिए भी मकर सक्रांति बहुत ही महत्व रखता है साथ में बच्चे इन दिनों पतंग उड़ाते हैं जिससे वह बहुत ही खुश होते हैं बच्चों के लिए मकर सक्रांति बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसी दिन मां दुर्गा महिषासुर का वध करने के लिए पृथ्वी पर आई थी यानी यह दिन देवताओं के दिन होते हैं

पुराणों के अनुसार इस दिन सूर्य देवता अपने पुत्र शनि देव से मिलने जाते हैं इसलिए यह त्यौहार पिता पुत्र के संबंधों में निकटता लाने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इस दिन पुत्र को पिता के चरण स्पर्श करने चाहिए और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए
वास्तव में मकर सक्रांति हमारे भारत वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है इससे हमें बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए और इसके महत्व को समझना चाहिए

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Makar sankranti essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *