जो हुआ अच्छा हुआ Hindi essay on jo hua acche hua
Hindi essay on jo hua acche hua
दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं जो हुआ अच्छा हुआ पर हमारे द्वारा लिखित निबंध आप इसे जरूर पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं चलिए पढ़ते हैं आज के निबंध को

जो हुआ अच्छा हुआ यह बात वास्तव में सत्य है आज हम देखें हम कोई भी कार्य करते हैं तो हमें उस कार्य में या तो अच्छा परिणाम मिलता है या फिर बुरा नतीजा निकलता है अच्छे परिणाम को पाकर हम काफी खुश हो जाते हैं वही बुरे परिणाम को देखकर हमें काफी दुख भी होता है हम सोचते हैं कि यह बुरा मेरे साथ क्यों हुआ? हम कभी-कभी तो ईश्वर को भी कोसने लगते हैं यह सही नहीं है वास्तव में एक तरह से हम देखें तो हमारे जीवन में जो भी होता है अच्छा ही होता है.
उदाहरण के तौर पर यदि आप किसी बिजनेस को शुरू करते हैं तो आप उस बिजनेस में अपने हिसाब से थोड़ी बहुत मेहनत करते हैं और उस बिजनेस में सफलता पाने की कोशिश करते हैं और यदि सफलता नहीं मिलती तो हम ना खुश हो जाते हैं लेकिन वास्तव में यदि हमें यह असफलता मिलती है तो यह हमारे साथ अच्छा होता है क्योंकि हम असफलता से ही सीखते हैं। हम सोचते हैं कि हमें सफलता मिली है तो क्यों मिली है और हम अपने कार्य में और भी अच्छी तरह से सुधार करते जाते हैं और अच्छी तरह से आगे प्रयत्न करने के बाद हमें सफलता मिलती है.
वास्तव में अब हमें मिली इस सफलता का स्वाद बहुत ही मीठा होता है यानी हमें सफल होने पर बहुत ही अच्छा महसूस होता है क्योंकि सही तरह से मेहनत करने पर सफलता बहुत ही अच्छी लगती है। यदि हम इस सफलता के काबिल नहीं हैं और हम सफल हो जाते हैं तो वास्तव में हमें आगे और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए यदि आपको असफलता मिली है तो आप उस असफलता से सीख लेकर सुधार कीजिए और अपने जीवन में गलती दोबारा मत कीजिए और सफलता की बुलंदियों की ओर आगे बढ़ते जाइए।
हम सभी ने अकबर बीरबल की कहानियां भी पड़ी हैं उदाहरण के तौर पर मैं बताना चाहूंगा कि एक बार बीरबल ने भी अकबर से यही कहा था कि जो हुआ अच्छा हुआ लेकिन अकबर को यह बात पसंद नहीं आई.
अकबर ने बीरबल को कारावास में कैद करवा दिया लेकिन अकबर जंगल में गया तो उसे समझ आ गया कि वास्तव में बीरबल ने जो कहा है कि जो हुआ अच्छा हुआ बात बिल्कुल सही है तो अकबर को अपनी गलती का पछतावा हुआ और उसने बीरबल को कारावास से आजाद कर दिया। हम सभी को जीवन में यदि कुछ भी पाना है, किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी है तो हमें वह कार्य ईश्वर पर सौंपकर करना चाहिए यदि वास्तव में हम उस कार्य को सही तरह से कर रहे हैं तो ज्यादातर हमें उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन यदि आपको अच्छे परिणाम ना मिले तो आप निराश ना होइए जीवन में फिर से प्रयत्न कीजिए यही जिंदगी है।
अपने हर एक कार्य को ईश्वर पर सोप दीजिए और सफलता की ओर, सफलता के लिए निरंतर कोशिश करना शुरू कर दीजिए। आप मेहनत करने से बिल्कुल भी ना डरिये आप ईश्वर पर विश्वास रखिए और मेहनत करते जाइए क्योंकि जो भी होगा अच्छा ही होगा। आपको आपके कार्य का परिणाम अभी नहीं तो आगे चलकर जरूर मिलेगा इसलिए आप समझीये कि जो हुआ अच्छा हुआ और जीवन में अपनी असफलता से निराश ना होकर हमेशा आगे बढ़ते रहिए, लगातार प्रयत्न करते रहिए।
- जो जीता वही सिकंदर “king sikandar story in hindi”
- अंत भला तो सब भला अनुच्छेद Ant bhala to sab bhala anuched
दोस्तों इसी तरह के आर्टिकल Hindi essay on jo hua acche hua निरंतर पाने के लिए हमें कमेंट्स करे और सब्सक्राइब भी करे.