हॉकी पर निबंध व कविता Essay & Poem on hockey in hindi
Essay on hockey in hindi
कैसे हैं आप सभी, दोस्तों खेल हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खेल हमारे एक्सरसाइज के साथ में हमारे लिए मनोरंजन के लिए भी बहुत ही जरूरी होते हैं प्राचीन काल से ही कई सारे खेल खेले जाते हैं आज हम आपके लिए लाए हैं हॉकी पर लिखित हमारे द्वारा निबंध और कविता. विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस निबंध को पढ़ सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस निबंध को।

हॉकी हमारे भारत का राष्ट्रीय खेल है यह एक बहुत ही बेहतरीन खेल है जो भारत ही नहीं बल्कि और भी अन्य देशों में भी खेल खेला जाता है कहते हैं कि सबसे पहले यह खेल इंग्लैंड से शुरू हुआ था और पहली बार इंग्लैंड में ही खेला गया था इसके बाद यह धीरे-धीरे और भी अन्य देशों में खेला जाने लगा. जब हमारा भारत देश गुलाम था देश में अंग्रेजों का शासन था उसी समय यह हॉकी खेल हमारे भारत देश में खेला जाने लगा भारतीय खिलाड़ियों को भी इस खेल में शामिल होने का मौका मिला.
सन 1908 को हॉकी खेल को ओलंपिक खेलों में शामिल कर लिया गया. खेल को खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया था और सन 1928 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने हॉकी खेला और जीत हासिल की इसके बाद भी हमारे भारत देश के खिलाड़ियों ने कई बार हॉकी खेल जीता और कई स्वर्ण पदक भी जीते. 1936 और इसके बाद भी उन्होंने कई बार कई ओलंपिक में जीत हासिल की बार बार मिल रही जीत की वजह से ही हॉकी खेल को हमारे भारत देश का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया।
हॉकी खेल कैसे खेला जाता है
हॉकी खेल को खेलने के लिए प्रत्येक टीम में 11 11 खिलाड़ी होते हैं और एक गेंद, हेलमेट, हॉकी की छड़ी आदि होते हैं खिलाड़ी गेंद को अपनी छड़ी के द्वारा गोल बनाने का प्रयत्न करते हैं जिसके जितने ज्यादा अंक होते हैं वह विजेता घोषित किया जाता है विरोधी टीम गोल को रोकने का प्रयत्न करती है वह गोल नहीं होने देती लेकिन विजेता टीम अधिक गोल करके खेल में जीत हासिल करता है।
हॉकी का महत्व
जैसे की हम सभी जानते हैं कि खेलों का हमारे जीवन में विशेषकर महत्व होता है इससे हमारा व्यायाम भी होता है और मनोरंजन भी होता है हॉकी का भी इसी तरह महत्व है यह खेल मजेदार होता है व्यायाम के साथ में यह हमारा मनोरंजन भी करता है यह हमारा राष्ट्रीय खेल है जब हम इसे खेलते हैं तो हमें हमारे देश पर गर्व होना चाहिए, हमें समझना चाहिए कि देश के महान खिलाड़ी जिन्होंने हॉकी खेल अपने देश के लिए, अपने तिरंगे झंडे के लिए खेला था हमें भी हॉकी खेल के महत्व को समझना चाहिए क्योंकि ये एक राष्ट्रीय खेल है इस और जागरूक होना चाहिए और युवाओं को इस ओर जागरुक करना चाहिए।
पहले से अब तक हॉकी का भविष्य
स्टार्टिंग में जब हॉकी की शुरुआत की थी तब भारत देश के खिलाड़ियों ने हॉकी में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था हॉकी में शुरुआत में कई सारे स्वर्ण पदक जीते और लगातार सफलता हासिल की इसलिए हर खिलाड़ी इस खेल को अपने देश की जीत के लिए खेला करता था लेकिन समय के साथ सब कुछ बदलता गया.
पहले जहां 1928 से 1956 तक भारत में कई बार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगा और 1970 के दशक के बाद खिलाड़ियों का हॉकी खेल के प्रति रुचि भी कम होने लगी और 1970 के बाद अभी तक खिलाड़ियों का कोई भी बेहतरीन प्रदर्शन नहीं रहा. हमारा हॉकी खेल हमारे भारत का राष्ट्रीय खेल है हो सकता है आने वाले समय में खिलाड़ी इस ओर विशेष ध्यान दें और वो भी बेहतरीन ढंग से पहले की तरह खेले।
हॉकी पर कविता
आओ हम सब खेलें हॉकी
मिल-जुल कर सब खेलें हॉकी
विरोधी टीम के गोल रोककर
ध्यानचंद्र का ध्यान कर कर
याद करें हम स्वर्ण पदक को
कई बार जीता है हमने
इस तिरंगे की शान के लिए
हॉकी भी खेला है हमने
उन खिलाड़ियों को याद करें हम
विरोधी देखकर कांप गया है
आओ हम सब खेलें हॉकी
मिल-जुलकर सब खेलें होकी
- मेरा प्रिय खेल खो खो निबंध mera priya khel kho kho essay in hindi
- मेरा प्रिय खेल तैराकी पर निबंध mera priya khel swimming essay in hindi
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Poem on hockey in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Essay on hockey in hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.