प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा पर निबंध essay on plastic paryavaran ke liye khatra in hindi
Essay on plastic paryavaran ke liye khatra in hindi
दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा पर निबंध तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस निबंध को। आजकल हम देखें तो हम इस जीवन में प्लास्टिक की दुनिया से घिरे हुए हैं आज हमें चारों तरफ प्लास्टिक के ही सभी तरह के सामान दिखते हैं, घरों में उपयोग किए जाने वाली सभी तरह की सामग्री में से काफी सामग्री प्लास्टिक से बनी होती हैं

एक तरह से हम देखें तो प्लास्टिक की दुनिया से हम घिरे हुए हैं इस प्लास्टिक की दुनिया से अगर हम बाहर निकलना चाहे तो भी शायद नहीं निकल सकते लेकिन हम प्रयत्न कर सकते हैं इस प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण के खतरे को रोक सकते हैं क्योंकि वास्तव में प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है इसे रोकना बेहद जरूरी है।
आज हम देखें हम प्लास्टिक की बोतलों, प्लास्टिक के बैग हो, प्लास्टिक से बनी अन्य चीजों का उपयोग बहुत ज्यादा करते हैं और उनका उपयोग करने के बाद हम उन्हें इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता और हमें कई सारी समस्याओं से जूझना पड़ता है. प्लास्टिक से बनी बोतलों से हम पानी पीते हैं, प्लास्टिक से बनी बोतलों में ही दूध भरकर हम बच्चे को दूध पिलाते हैं, तो वास्तव में इसके कुछ खतरनाक परिणाम भी हमें देखने को मिल सकते हैं।
हम देखें तो आजकल लोगों को प्लास्टिक की बैगों को उपयोग करने की इतनी ज्यादा आदत लग चुकी है कि लोग घर से कपड़े का बैग ना लाकर बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक की बैग का बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं और उनका उपयोग करने के बाद में उन्हें इधर-उधर फेंक देते हैं जिससे वास्तव में कई तरह के प्रदूषण होते हैं यह प्रदूषण हमारे पर्यावरण के लिए एक खतरा है।
मृदा प्रदूषण
प्लास्टिक का उपयोग जो हम करते हैं तो उसे उपयोग करने के बाद इधर-उधर फेंक देते हैं जो मृदा में मिल जाती है जिससे मृदा प्रदूषण होता है, मृदा की उर्वरा क्षमता कम होती है जिससे हम सभी को काफी दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं जिस वजह से किसानों को फसले पैदावार करने में समस्याएं होती हैं, पेड़ पौधों की भी वृद्धि ठीक तरह से नहीं हो पाती वास्तव में प्लास्टिक की वजह से मृदा प्रदूषण हमें देखने को मिलता है जो कि हमारे वातावरण के लिए काफी खतरनाक है।
जल प्रदूषण
हम प्लास्टिक या प्लास्टिक से बनी वस्तुओं या प्लास्टिक बैगों का उपयोग करते हैं इनका उपयोग करने के बाद हम उन्हें इधर-उधर फेंक देते हैं जब भी प्लास्टिक की वस्तुएं या प्लास्टिक बैग जल में मिलते हैं तो जल प्रदूषण हो जाता है, कई जलीय जीव जंतुओं को इससे काफी नुकसान होता है और उनकी मौत भी हो जाती हैं। हमें भी इससे काफी परेशानी होती है हमें स्वच्छ जल पीने को नहीं मिलता। जल प्रदूषण की वजह से काफी खतरा हमें आने वाले भविष्य में हो सकता है हम कई बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।
पेड़ पौधों के लिए खतरा
हम सभी जानते हैं कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है पेड़ पौधे खुद कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करके हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं वह पर्यावरण को भी स्वच्छ रखते हैं वास्तव में पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन प्लास्टिक प्रदूषण की वजह से पेड़ पौधों पर भी काफी गंभीर प्रभाव देखने को मिलता है. पेड़-पौधों का ठीक तरह से विकास नहीं हो पाता या विकास रुक जाता है जिस वजह से हमारे पर्यावरण में काफी समस्याएं हमें देखने को मिलती हैं यह प्लास्टिक वास्तव में पर्यावरण के लिए काफी खतरा है। पर्यावरण के जीव जंतुओं, मनुष्य एवं जलीय जीवो को खतरा हैं।
वास्तव में प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी खतरा है. पर्यावरण में रहने वाले सभी जीव जंतु मनुष्य एवं जल में रहने वाले जीवों के लिए यह काफी खतरनाक है कई जीव जंतु प्लास्टिक के बैगों को निगल लेते हैं जिस वजह से उनको सांस लेने में समस्या होती है उनकी मृत्यु भी हो जाती हैं, जल में रहने वाले जलीय जीवो के साथ भी ऐसा ही होता है जल प्रदूषण की वजह से जलीय जीवो को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मनुष्य को भी वास्तव में इस प्लास्टिक की वजह से काफी खतरा है .
पर्यावरण में कई तरह की प्रदूषण हो जाते हैं जिससे मनुष्य को भी काफी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण की वजह से जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि हो जाते हैं और मनुष्य को इन प्रदूषण की वजह से काफी समस्याएं होती हैं। वास्तव में हम सभी को प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में जानकर इस और जागरूक होना चाहिए और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि आजकल लोग प्लास्टिक बैगों का बहुत ज्यादा उपयोग करने लगे हैं हमें इस ओर ध्यान देते हुए अपने पर्यावरण को बचाना चाहिए क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं।
- प्लास्टिक बैग पर निबंध व स्लोगन polythene bags essay, slogan in hindi
- विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध, कविता, सुविचार World Environment Day essay, poem, quotes in Hindi
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल essay on plastic paryavaran ke liye khatra in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.