नोबेल पुरस्कार पर निबंध Essay on Nobel Prize in Hindi
Essay on Nobel Prize in Hindi
दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार नोबेल पुरस्कार के बारे में.शांति को बढ़ावा देने वाले को यह पुरस्कार दिया जाता है इस पुरस्कार से संबंधित एक महान व्यक्ति, आविष्कारक एवं उद्योगपति के जीवन की कहानी भी है जो हम पढ़ते हैं दरहसल नोबेल पुरस्कार की शुरुआत अल्फ्रेड नोबेल ने की थी यह उस समय के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक थे.
इन्हें बचपन से ही फिजिक्स एवं केमिस्ट्री विषय में काफी रुचि थी इन्होंने अपने विषय में रुचि रखते हुए आगे चलकर डायनामाइट का आविष्कार किया और इसे पेटेंट भी करवा लिया. इस डायनामाइट के आविष्कार करते समय इन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था.

एक समय की बात है की अल्फ्रेड नोबेल ने जब सुबह का अखबार खोला तो उसमें लिखा हुआ था की मौत के सौदागर की मौत यानी इस अखबार में अलफ्रेड नोबेल की मौत की खबर थी. खुद अपनी मौत की खबर को पढ़कर और अखबार में मौत के सौदागर के रूप में नाम को पढ़कर अल्फ्रेड नोबेल को काफी दुख हुआ दरअसल इस अखबार में अलफ्रेड नोबेल की बुराई की गई और उनके आविष्कार डायनामाइट की काफी निंदा की गई तभी अल्फ्रेड नोबेल ने निर्णय लिया की आज से मुझे लोग किसी अच्छे नाम से जानेंगे तभी उन्होंने अपनी वसीयत का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए दे दिया.
इन्होंने शांति को बढ़ावा देने वाले को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की इसके लिए उन्होंने अपनी संपत्ति तभी से यह नोबेल पुरस्कार शांति को बढ़ावा देने वाले को दिया जाता है. नोबेल पुरस्कार अभी तक कई सारे लोगों को दिया गया है 2015 तक लगभग 573 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं.
नोबेल पुरस्कारों को जीतने वाले महान लोगों में कई हमारे भारतीय भी हैं हमारे भारतीयों में नोबेल पुरस्कार मदर टेरेसा जी को सन 1979 में प्राप्त हुआ, एक महान कवि के रूप में जाने जानेवाले रविंद्र नाथ टैगोर जी को भी नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था. 2014 में कैलाश सत्यार्थी जी को भी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था इसके अलावा भी भारत के कुछ महान लोगों को भी पुरस्कार प्राप्त हुआ है वास्तव में नोबेल पुरस्कार एक बहुत बड़ा पुरस्कार है जो शांति को बढ़ावा देते हैं इसके लिए उनको यह प्राप्त होता है.
अलफ्रेड नोबेल जी को इसी वजह से आज सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है वास्तव में वह एक महान आविष्कारक थे नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले ज्यादातर लोगों में अमेरिका के लोग हैं इसके अलावा विभिन्न देशों के लोगों को नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है वास्तव में नोबेल पुरस्कार जिसको भी प्राप्त होता है उसके लिए बहुत ही गर्व की बात होती है क्योंकि नोबेल पुरस्कार अपने आपमें एक बहुत बड़ा सम्मान है.
- मदर टेरेसा का जीवन परिचय Mother teresa biography in hindi
- रविंद्रनाथ जी की पोस्टमास्टर की कहानी the postmaster by rabindranath tagore full story in hindi
दोस्तों हमें बताएं कि हमारे द्वारा लिखा ये आर्टिकल Essay on Nobel Prize in Hindi आपको कैसा लगा.