दृढ़ संकल्प पर निबंध Essay on determination in hindi

Essay on determination in hindi

दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं दृढ़ संकल्प पर हमारे द्वारा लिखित निबंध, इस निबंध के बारे में जानकारी पाकर आप इस विषय पर निबंध अपनी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए ले सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस आर्टिकल को

Essay on determination in hindi
Essay on determination in hindi

दृढ़ संकल्प क्या है- दृढ़ संकल्प मनुष्य की एक ऐसी भावना है जिसके जरिए वह कई मुश्किल से मुश्किल कार्य को भी सरल बना सकता है और उनमें सफलता हासिल कर सकता है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े कार्यो को भी आसान बनाया जा सकता है, उनमें सफलता प्राप्त की जा सकती हैं। यदि मनुष्य अपने दृढ़ संकल्प के गुण को पहचाने और उसपर कार्य करें तो वास्तव में ऐसा कोई भी कार्य नहीं जो वह न कर सके। दरहसल दृढ़ संकल्प मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

दृढ़ संकल्प से सफलता- जीवन में बड़ी सफलता पाने के लिए जरूरी होता है कि हम दृढ़ संकल्प लें। जब तक हम दृढ़ संकल्प नहीं लेंगे तब तक हमें बड़ी सफलता नहीं मिल सकती। जिस भी व्यक्ति को बड़ी सफलता मिली है जरूर ही उसने दृढ़ संकल्प लिया होगा। दृढ़ संकल्प मनुष्य को बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है, दृढ़ संकल्प की वजह से मनुष्य मेहनत करता जाता है और अपने लक्ष्य को आखिर में प्राप्त कर ही लेता है।

दृढ़ संकल्प मनुष्य को किसी भी बड़े व्यापार में सफलता दिला सकता है, उसकी मुश्किलों का सामना कर सकता है। दृढ़़ संकल्प एक विद्यार्थी को उसकी पढ़ाई में और भी बेहतर करने लायक बना सकता है। दृढ़ संकल्प एक विद्यार्थी को उच्च पदों पर पहुंचने में मदद कर सकता है, दृढ़ संकल्प मनुष्य के सपने साकार करने में सबसे ज्यादा मदद करता है। दृढ़ संकल्प मनुष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े कार्यों को भी सिद्ध किया जा सकता है दरअसल इसके जरिए बहुत से उद्योगपतियों ने बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा कई ऐसे अक्षम लोगों ने भी बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की है जो अपने कार्य करने में भी सक्षम नहीं थे वास्तव में दृढ़ संकल्प मनुष्य को बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद करता है।

दृढ़ संकल्प लेने की आदत डालना चाहिए– हर एक इंसान को दृढ़ संकल्प लेने की आदत डालनी चाहिए। आजकल देखा जाता है कि कई सारे लोग दृढ़ संकल्प नहीं लेते या वह थोड़ा बहुत संकल्प लेते हैं तो कुछ ही पल में उस संकल्प को भूल जाते हैं यह बिल्कुल भी सही नहीं है। संकल्प हमेशा दृढ़ संकल्प होना चाहिए, ऐसा संकल्प होना चाहिए कि एक बार हमने दृढ़ संकल्प ले लिया तो वह हर हालत में हमें पूरा करना चाहिए।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्प लेने की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि मनुष्य के जीवन में कई ऐसे पल आते हैं जिनमें यदि दृढ़ संकल्प के साथ उसमें कार्य नहीं किया तो उसके हाथ कुछ भी नहीं लगता है वास्तव में दृढ़ संकल्प मनुष्य के लिए अति आवश्यक होता है। दृढ़ संकल्प बड़ी से बड़ी मुसीबतों को दूर कर सकता है, अपने बड़े से बड़े कार्यो को साकार कर सकता है।

दोस्तों मेरे द्वारा लिखित यह निबंध आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *