भारतीय जनता पार्टी पर निबंध Essay on bjp party in hindi
Essay on bjp party in hindi
दोस्तों आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी के बारे में इस आर्टिकल को
हम भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में भी जानेंगे और यह भी जानेंगे कि यह पार्टी किस तरह से तेजी से उभरती हुई लोगों के बीच में लोकप्रिय कैसे हुई तो चलिए पढ़ते हैं भारतीय जनता पार्टी पर हमारे द्वारा लिखित निबंध को

भारतीय जनता पार्टी का इतिहास– भाजपा का 1951 से शुरू होता है। दरहसल 1951 मे भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। यह संघ 1977 तक भारतीय जनसंघ के नाम से ही जाना जाता था। 1975 में भारत देश में इमरजेंसी लगी हुई थी उसके बाद 1977 में भारतीय जनसंघ को जनता पार्टी के साथ के संघ के रूप में जाना जाने लगा था।
1977 में जब कांग्रेस की हार हुई थी तब भारतीय जनसंघ की ओर से अटल बिहारी वाजपेई जी को विदेश मंत्री बनाया गया था और इसी के साथ में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री जी बने थे लेकिन यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चली। लगभग ढाई साल बाद यह सरकार गिर गई, उसके बाद भारतीय जनसंघ जनता पार्टी से अलग हो गया। उसके बाद भारतीय जनसंघ ने अपना नाम बदल लिया और फिर यह भारतीय जन संघ ही भारतीय जनता पार्टी के नाम से 1980 में जाना जाने लगा।
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद- भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। इसके सबसे पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई जी बने। अब भारतीय जनता पार्टी ने अगले चुनावों में जीत हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी थी और कांग्रेस के प्रति विरोध भी किया लेकिन 1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो चुनावों में उनके पुत्र राजीव गांधी को बहुमत मिल गया जिस वजह से बीजेपी को भारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन फिर भी भाजपा के हाथ 2 सीटें आई थी।
कुछ समय बाद भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुओं के कई मुद्दों को उठाया जिनमें अयोध्या के राम मंदिर का भी एक मुद्दा अहम था। बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात कही थी इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी जी ने भी अयोध्या में रथयात्रा निकाली थी। 1991 में चुनावों के प्रचार किए जाने लगे और फिर भाजपा को इन चुनावों में 119 सीटों पर जीत प्राप्त हुई।
भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में- 1996 में जब चुनाव हुए तब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई। इन चुनावों में भाजपा लोकसभा में 161 सीट जीत गई थी इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई जी को प्रधानमंत्री बनाया गया लेकिन वह अपना बहुमत साबित नहीं कर पाए और 13 दिन के बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
उसके बाद सन् 1998 में एक बार फिर से चुनाव हुए इन चुनावों में 181 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और फिर से प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेई जी को चुना गया लेकिन इस बार भी यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चली और फिर यह सरकार गिर गई।
1999 के आम चुनाव- 1999 में जब आम चुनाव हुए तब भाजपा ने 23 सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर एक गठबंधन का गठन किया, जिसका नाम था एनडीए। एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन।
इस बार एनडीए को बहुमत मिला और भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी वाजपेई जी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने और इस बार लंबे समय तक उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला। 2001 में भाजपा के अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण बने थे लेकिन इन पर घूस लेने का आरोप लगा इसके बाद भाजपा ने उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर भी किया था, आगे चलकर उनपर मुकदमा चला।
इसके बाद 2002 को गुजरात के दंगे भी हुए जिसमें भाजपा के श्री नरेंद्र मोदी जी एवं सरकार के कुछ पदाधिकारियों पर पर कुछ आरोप भी लगे थे लेकिन जब जांच हुई तब यह साबित हो गया कि श्री नरेंद्र मोदी जी का इन दंगों से कोई लेना-देना नहीं था इसके बाद 2004 में चुनाव हुए। 2004 के चुनावों में मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री बने थे।
2014 में भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक नई राह पर पहुंचाने की कोशिश की, देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत की, देश से काला धन दूर करने के लिए उन्होंने नोटबंदी जैसा फैसला भी अपने शासनकाल में लिया। विरोधि कांग्रेसियों ने उनका विरोध भी किया लेकिन नोटबंदी की वजह से बहुत सा काला धन पकड़ा गया।
इसके बाद जब 2019 में चुनाव हुए तो 2019 के चुनावों में भी भाजपा के श्री नरेंद्र मोदी देश के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बने और कई योजनाएं शुरू करके देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी पसंद किया जाता है। इनके कार्यों की भी प्रशंसा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भाजपा के साथ देश के लिए बहुत ही अच्छा कार्य किया है।
दोस्तों हमारे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Essay on bjp party in hindi आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं, हमारे आज के इस आर्टिकल को शेयर करना ना भूलें।