धर्मेंद्र प्रधान का जीवन परिचय Dharmendra pradhan biography in hindi
Dharmendra pradhan biography in hindi
दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं धर्मेंद्र प्रधान यानी भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के बारे में जानकारी तो चलिए पढ़ते हैं इनके बारे में पूरी जानकारी को

image source-https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Dharmendra_Pradhan.jpg
जन्म और परिवार– धर्मेंद्र प्रधान जी का जन्म 26 जून 1969 को भारत के ओडीशा मैं हुआ था, इनके दो बच्चे हैं, इनकी पत्नी का नाम यंग लिम हैं।
पढ़ाई एवं कैरियर– इन्होंने अपनी पढ़ाई उत्कल विश्वविद्यालय से की। शुरुआत में ये छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे उसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। इनका चुनाव क्षेत्र बिहार है।
इनके कैरियर की शुरुआत- इनके कैरियर की शुरुआत राजनीति से हुई। वह राजनीति में नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह कि काफी भरोसेमंद हैं। पिछली बार वह कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री भी बने थे।
राजनीतिक जीवन– वास्तव में धर्मेंद्र प्रधान एक बहुत ही अच्छे राजनेता हैं। 2018 में वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भी चुने गए थे इसके अलावा वह देवगढ़ से सांसद भी चुने गए थे।
प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई जाने वाली उज्ज्वला योजना को आगे बढ़ाने में धर्मेंद्र प्रधान जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने गरीब परिवारों तक गैस उपलब्ध कराने की काफी कोशिश की और बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
धर्मेंद्र प्रधान जी 2002 से लेकर 2004 तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे। वह 2004 में लोकसभा में चुने गए थे इसके कुछ साल बाद 2009 के चुनाव में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था।
वह छात्रों के नेता भी थे यानी वह छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे। छात्रों के नेता से कैबिनेट मंत्री बनने तक का सफर उन्होंने तय किया है।
इनके पिता देवेंद्र प्रधान जी ने भी भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य किया था और अटल बिहारी वाजपेई सरकार में मंत्री पद पर अच्छा कार्य किया। वह सांसद भी रहे थे वास्तव में धर्मेंद्र प्रधान जी एक ऐसे भाजपा के राजनेता हैं जो राजनीति में दिन-प्रतिदिन अपने कदम जमाते जा रहे हैं और अपनी भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते जा रहे हैं।
दोस्तों हमें बताएं कि धर्मेंद्र प्रधान जी के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी, हमारे आज के लेख को शेयर करना ना भूले।