नारी अबला या सबला पर निबंध Nari abla yaa sabla par nibandh

नारी अबला या सबला पर निबंध

दोस्तों नमस्कार, आज हम आपके लिए लाए हैं नारी अबला या सबला पर हमारे द्वारा लिखित यह निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के हमारे इस आर्टिकल को

नारी अबला या सबला का अर्थ

नारी अबला जिसका अर्थ होता है ऐसी नारी जिसपर कई तरह के अत्याचार होते हैं, जिसमें दूसरों से लड़ने की शक्ति नहीं है जिसमें आत्मशक्ति नहीं है, जो हमेशा दूसरों के अत्याचार सहती रहती है ऐसी नारी को अबला नारी कहा जाता है।

सबला नारी वह नारी होती है जो काफी शक्तिशाली होती है जिसमें आत्मविश्वास भरा होता है, आत्मविश्वास की कोई भी कमी नहीं होती जो अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों का डटकर सामना करती है। उसमें बहुत सारे गुण होते हैं, वह आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छा, दूसरों की मदद करना, अपनी खुद की रक्षा खुद करना आदि गुण होते हैं ऐसी नारी सबला नारी कहलाती है।

अबला नारी होने से समाज को हानि

समाज में अबला नारी होती हैं तो समाज पर इसका दुष्प्रभाव होता है। अबला नारी के साथ लोग बुरा व्यवहार करते हैं, कई तरह की कुप्रथाओ के बहाने लोग उनपर अत्याचार करते हैं, उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं और यहां तक कि उनका परिवार भी उनपर अत्याचार करने लगता है।

अबला नारी का जीवन नरक के समान हो जााता है, उनके जीवन में कोई भी परिवर्तन नहीं होता उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है, वह अपने निर्णय खुद नहीं ले पाती हैं. अबला नारी जिंदगी में खुशी जीवन नहीं जी पाती हैं. अबला नारियों की वजह से समाज में कई तरह के अत्याचार जन्म लेते हैं इसलिए नारी को अपने आपको अबला नहीं समझना चाहिए. नारी को आत्मविश्वास से भर कर अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता रखनी चाहिए.

सबला नारी का महत्व

आज के समय में हम सभी देख रहे हैं कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. कई सारे अत्याचार जैसे कि बलात्कार, कुप्रथा के नाम पर नारी का शोषण, कम उम्र में बालिका का विवाह, पुरुषों का स्त्रियों पर कई तरह से अत्याचार जैसे अत्याचार नारी पर होते देखे गए हैं लेकिन स्त्री अपने आपको आत्मविश्वास से भरी हुई समझेगी तो वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों से मुक्त होने के लिए प्रयत्न करेगी और जीवन की कई तरह की परेशानियों को दूर करते हुए जीवन में आगे बढ़ेगी.

नारी को पुरुषों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह हर मुसीबत का सामना खुद करेगी, अपने परिवार की रक्षा भी वह स्वयं करेगी और समाज में चल रही कुप्रथाओं का सामना नारी स्वयं करते हुए उनका स्वयं भी विरोध करें तो वास्तव में आज की आधुनिक युग में नारी काफी आगे बढ़ सकेगी.

यदि भारत की प्रत्येक स्त्री इस तरह की सबला नारी बने तो देश से कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी, देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेगा. आज के युग में नारी का बहुत ही महत्व है.

दोस्तों नारी अबला या सबला पर लिखा गया यह लेख Nari abla yaa sabla par nibandh आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें और हमें सब्सक्राइब करें जिससे हम आपके लिए आगे भी लेख लिख सकें.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *