नारी तुम केवल श्रद्धा हो निबंध Essay on nari tum kewal shraddha ho in hindi

Essay on nari tum kewal shraddha ho in hindi

दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं नारी तुम केवल श्रद्धा हो पर हमारे द्वारा लिखित निबंध आप इसे जरूर पढ़ें तो चलिए पढ़ते हैं आज के इस निबंध को।

Essay on nari tum kewal shraddha ho in hindi
Essay on nari tum kewal shraddha ho in hindi

नारी तुम केवल श्रद्धा हो यह बात जयशंकर प्रसाद जी ने अपनी कविता में कही है वास्तव में नारी देवी का अवतार है नारी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है आज हम देखें तो नारी पहले के मुकाबले काफी आगे बढ़ी है नारी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर जीवन में आगे बढ़ती जा रही है हमें नारी के प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए। नारी वास्तव में महान है आज नारी बहुत से उच्च पदों पर आश्रित है हमें नारी का स्वागत करना चाहिए नारी के प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए।

नारी के जीवन में कितना भी दुख हो लेकिन वह अपने परिवार को हमेशा खुश रखने की कोशिश करती है नारी सुंदरता की मूर्ति है. नारी को समाज का एक दुर्बल हिस्सा भी समझते है यह सब समाज की एक बुरी सोच है क्योंकि आज की नारी ने वह सब करके दिखा दिया है जो शायद पुरुष भी ना कर पाए। नारी भारत देश के उच्च पदों पर रह चुकी है, वह देश की प्रधानमंत्री रह चुकी है, वह माउंट एवरेस्ट पर्वत पर भी पहुंच चुकी है वह जीवन में लगातार आगे बढ़ती जा रही है।

आज की नारी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की तरह बहादुर भी होती है वह हर एक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है चाहे नौकरी हो या बिजनेस वास्तव में नारी हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है वास्तव में नारी महान है हम सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए और नारी का महत्व समझना चाहिए। आजकल हम देखें तो नारी पर कई तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं कई कुप्रथाये हैं जैसे कि दहेज प्रथा, बाल विवाह प्रथा, मुसलमानों की तीन तलाक प्रथा इन सभी ने नारी जाति पर कई अत्याचार किए हैं।

हमें नारी को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए, उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखना चाहिए क्योंकि नारी देवी स्वरूपा है, नारी सबसे बढ़कर है, नारी एक बेटी भी है, नारी एक माँ है, नारी एक बहन भी है और नारी किसी की जीवनसंगिनी भी है। वास्तव में नारी हमारे समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है नारी ही संतान को जन्म देकर उसे दुनिया में लाती है, उसे बड़ा करती है, उसे चलना सिखाती है, उसका हर तरह से ख्याल रखती है वास्तव में नारी महान है नारी श्रद्धा है।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Essay on nari tum kewal shraddha ho in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *