शिक्षा पर निबंध व कविता Education essay, poem in hindi

Education essay in hindi

दोस्तों कैसे हैं आप सभी, दोस्तों आज हम आपके लिए लाए हैं शिक्षा पर लिखित निबंध यह निबंध स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा लिखित इस निबंध को पढ़ सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं हमारे आज के इस निबंध को

Education essay, poem in hindi
Education essay, poem in hindi

जब से यह दुनिया शुरू हुई है तब से मनुष्य जीव-जंतुओं से अलग है क्योंकि मनुष्य में सोचने और समझने की क्षमता होती है। अगर मनुष्य शिक्षित हो तो शिक्षित मनुष्य ही जीवन में कुछ कर गुजर सकता है और लगातार आगे बढ़ सकता है। कहते हैं कि बिना शिक्षा के मनुष्य पशु के समान होता है वास्तव में शिक्षा की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है.

आज हम देखें तो शिक्षा के स्तर में पहले के मुकाबले काफी सुधार आया है पहले जहां शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल बहुत ही कम हुआ करते थे और गांव में तो स्कूल देखने को कम मिलते ही थे या किसी किसी गांव में स्कूल ही नही होते थे लेकिन बदलते जमाने के साथ सरकार ने शिक्षा पाना अनिवार्य कर दिया जो भी बच्चा जिसकी उम्र 14 साल से कम है उसको शिक्षा पाने का पूर्ण अधिकार है बच्चो को शिक्षित करना अनिवार्य है चाहे वह लड़का हो या लड़की हर कोई शिक्षा पाने का अधिकारी होता है।

सरकार के इसी उद्देश्य से कि भारत का हर एक नागरिक शिक्षित हो गांव गांव से लेकर शहर तक स्कूलों का विकास हुआ आज के जमाने में हम देखें तो गांव में भी स्कूल होते हैं शहरों में तो गली-गली में हमें स्कूल देखने को मिलते हैं शिक्षा का यह विकास बहुत ही तेजी से हो रहा है क्योंकि हमारे जीवन में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जब एक इंसान पढ़ा लिखा होगा तभी उसकी सोचने की समझने की क्षमता का विकास होगा और वह जीवन में कुछ कर गुजर सकता है।

जब एक इंसान शिक्षित होगा तभी वह अपने अधिकारों को समझ सकता है और अपने अधिकार पाने के लिए आवाज उठा सकता है लेकिन अशिक्षित व्यक्ति सब कुछ नहीं समझता वह जीवन में पीछे रह जाता है वह आर्थिक रुप से भी जीवन में कुछ ज्यादा कुछ नहीं कर पाता क्योंकि उसको सोचने समझने की क्षमता अधिक नहीं होती जिसको पढ़ना नहीं आता वह कैसे जीवन में विकास कर सकता है वास्तव में हम सभी के जीवन में शिक्षा एक अहम भूमिका निभाती है।

सरकार ने लड़कियों को भी शिक्षा पाने का अधिकार दिया है लड़कियों की शिक्षा पर भी सरकार द्वारा समान जोर दिया जाता है क्योंकि जब एक लड़की पढेगी तभी वह समाज में आगे बढ़ेगी और नारी के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति आवाज उठा सकेगी और देश का नाम ऊंचा करेगी, देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकेगी।

बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो पढ़े-लिखे ना होने के कारण उन्हें उच्च वर्ग के लोग या पढ़े-लिखे लोग बेवकूफ बना देते अगर हम सभी पढ़े लिखे होंगे तो हम जीवन में सही और गलत को समझ सकेंगे और खुद पर हो रहे अन्याय के प्रति हम आवाज उठाएंगे, हम आगे बढ़ते जाएंगे और देश को आगे बढ़ाते जाएंगे। स्कूलों में सबसे पहले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दिलवाई जाती है उसके बाद माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा बच्चों को दी जाती है इस तरह से बच्चे का मानसिक रूप से पूर्ण विकास होता है।

अगर हम शिक्षित होंगे तो हम कोई भी काम कर सकेंगे, कुछ भी आसानी से सीख सकेंगे जिससे हम अपनी जीविका चला सकते हैं। बदलते जमाने में शिक्षा पाना बेहद जरूरी है आज हम देखें तो हमारे देश में कई तरह की समस्याएं है जिनमें बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, कुप्रथाएं आदि है अगर लोग पढ़े लिखे होंगे तो वह इन समस्याओं को दूर कर सकेंगे, हमारे देश के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा और देश से गरीबी भी दूर होगी।

अगर लोग पढ़े लिखे होंगे तो वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकेंगे, आवाज उठा सकेंगे। पढ़े लिखे युवा समझ सकेंगे कि भ्रष्टाचार हमारे देश का दुश्मन है यह हमारे देश को आगे नहीं बढ़ने देता और भारत देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे। अगर लोग पढ़े लिखे होंगे तो समाज में फैल रही कुप्रथाएं जैसे कि नारी का शोषण, नारी पर अत्याचार, दहेज प्रथा, बाल विवाह प्रथा, बाल मजदूरी आदि के शिकार नहीं होंगे और ना ही इस तरह के अपराध वह करेंगे जिससे वह अपने देश का भविष्य उज्जवल कर सकेंगे और जीवन में खुद भी आगे बढ़ सकेंगे.

वास्तव में शिक्षा हम सभी के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षित नागरिकों से ही एक महान देश का निर्माण होता है वास्तव में हम शिक्षा के महत्व को समझकर और समझाकर ही देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकते हैं।

शिक्षा पर कविता Education poem in hindi

शिक्षा से ही देश तरक्की करता है

शिक्षा से ही देश का भविष्य उज्जवल होता है

शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी है

देश के विकास में ये सहायक हैं

 

शिक्षा हर किसी को दिलवाना अनिवार्य है

जीवन के विकास के लिए अनिवार्य है

जिसने शिक्षा का महत्व समझ लिया है

वह तरक्की की राह पर चल दिया है

 

बच्चे बच्चियों को शिक्षा दिलवाना है

जीवन को विकास के पथ पर चलाना है

शिक्षा से ही देश तरक्की करता है

शिक्षा से ही देश का भविष्य उज्जवल होता है

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया ये आर्टिकल Education essay in hindi पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूले इसे शेयर जरूर करें और हमारा Facebook पेज लाइक करना ना भूलें और हमें कमेंटस के जरिए बताएं कि आपको हमारा यह आर्टिकल Education poem in hindi कैसा लगा जिससे नए नए आर्टिकल लिखने प्रति हमें प्रोत्साहन मिल सके और इसी तरह के नए-नए आर्टिकल को सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें सब्सक्राइब जरूर करें जिससे हमारे द्वारा लिखी कोई भी पोस्ट आप पढना भूल ना पाए.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *